अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

1 मई को दुनिया भर के मजदूरों दिवस के रूप में मनाया जाता है

Updated: May 1, 2016 1:03 PM IST

By Nutan Singh

Mazdoor Diwas 2016 । अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

दुनिया का एक मात्र दिन 1 मई, जो दुनिया भर के मजदूरों दिवस के रूप में मनाया जाता है। बहुत से देश है जहां आज के दिन छुट्टी होती है। आज के दिन को कामगार मज़दूरों की एकता और योगदान के रूप में प्रतिवर्ष मज़दूर दिवस या कामगार दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें की इस दिन को किसी बड़े घटना से नहीं जोड़ा जा सकता है।

कहा जाता है की इसकी शुरुआत सन 1886 में शिकागो के बाज़ार में मज़दूरों के तरफ से प्रदर्शन करने से हुआ था। तब से इस दिन को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस में मनाया जाता है। अमेरिका और कनाडा में मज़दूरी हड़ताल अपने हक़ के लिए किया था। उनका कहना था की 8 घण्टे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे सोच विचार के लिए हो। आपको बता दें की भारत के साथ साथ बहुत से देश हैं जहां मज़दूरों के 8 घंटे काम करन संबंधित क़ानून लागू है। यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस 2016: जानिए आखिर कैसे बना था अलग महाराष्ट्र राज्य

भारत में एक मई को मज़दूरी दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाना शुरू किया गया था। वहीं आज की तारीख में भरता के कई ऐसे राज्य है जहां 1 मई के दिन बतौर मई दिवस छुट्टी होती है लेकिन कई राज्यों में इस दिन कोई छुट्टी नहीं होती है। ट्रेड यूनियनें इस दौरान धरना प्रदर्शन और कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं। आज मज़दूरी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से मजदूरों को संबोधित कर रहे हैं। वहीं मज़दूरी दिवस की शुभकामनाएं दें रहें हैं। (फोटो क्रेडिट: समय लाइव)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.