By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
1 दिसंबर राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका आज दिन
वृश्चिक- निजी जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। साथी से प्रभावित रहेंगे।
मेष- महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हो सकते हैं। शानौ शोकत से रहना पसंद करेंगे। दिखावे और धन संग्रह पर जोर रह सकता है। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। निजी जीवन में स्पष्टता और स्नेह बड़ेगा। साझेदारियों में गति आएगी। आवश्यक कार्य व्यस्तता बढ़ाएंगे। दिन आस्था, आत्मविश्वास और धर्म को बल देने वाला।
मिथुन- अनोखी कोशिशों में व्यस्त रह सकते हैं। आकस्मिकता पर अंकुश के लिए अनुशासन अपनाएं। विपक्षियों से सावधान रहें। प्रियजनों से मेल मुलाकात में रुचि लेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
कर्क- पेशेवर बेहतर बने रहेंगे। संघर्ष से सफलता की राह खुलेगी। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। कार्यगति बढ़ाएं। विवाद से बचें।
सिंह- कार्यों की प्राथमिकता तय करें और उन्हें महत्ता के अनुसार पूरा करें। प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। विवाद से बचें। दिन शुभकारक।
कन्या- सुख और संतुलन को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा। परिजनों से सामंजस्य बढ़ेगा। दिन शुभकारक। सक्रियता बढ़ाएं।
तुला- आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। आलस्य और लापरवाही से हर हाल बचें। अपनों की खुशी को सर्वाधिक महत्व दें। दिन शुभ फलकारक। जिद से बचें।
वृश्चिक- निजी जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। साथी से प्रभावित रहेंगे। साझा कोशिशों में सफलता मिलेगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सक्रियता और प्रभाव बना रहेगा। दिन उत्तम।
धनु- सकारात्मकता और सामंजस्य पर जोर दें। आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है। लेन देन में सतर्कता रखें। विपक्ष सक्रियता बढ़ा सकता है। सेहत से समझौता न करें।
मकर- प्रभाव और लाभ बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए अनुकूल समय है। मित्र सहयोगी रहेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ।
कुंभ- प्रशासनिक दखल और नजदीकी बढ़ेगी। जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सभी का भरोसा जीतेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन शुभ फलकारक।
मीन- कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। लाभ संवार पर रहेगा। मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।