Author : Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और मल्टीमीडिया—तीनों प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक अनुभव हासिल किया है. मैंने वर्ष 2013 में अमर उजाला, नोएडा से अपने करियर की शुरुआत की, जहां तीन साल तक मैंने फीचर डेस्क पर एंटरटेनमेंट, Hello Career, कच्ची धूप (बच्चों से जुड़ी सामग्री), हेल्थ और लाइफस्टाइल फीचर्स पर रिपोर्टिंग, न्यूज मेकिंग और फीचर प्रेजेंटेशन का काम किया.
2016 में मैंने प्रिंट से डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT) से जुड़ा. यहां करीब 4 साल तक मैंने स्पोर्ट्स डेस्क पर काम किया और वर्ष 2020 में मैं India.com से जुड़ गया.
पिछले करीब एक दशक की खेल पत्रकारिता में मुझे कई बड़े वैश्विक स्पोर्ट्स इवेंट्स जैसे- T20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, ओलंपिक खेल, हॉकी वर्ल्ड कप, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स आदि. इनमें से कई टूर्नामेंटों को मैंने डेस्क से कवर किया, जबकि कुछ में रिपोर्टिंग का भी अवसर मिला.
खेल पत्रकारिता के अलावा, समय-समय पर मैंने राजनीति, चुनाव विश्लेषण, और देश-विदेश की बड़ी घटनाओं पर भी रिपोर्टिंग की है. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्ध जैसे हालात से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में मैंने भूमिका निभाई.
मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन (BJMC) में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से MA Mass Communication की डिग्री प्राप्त की. मैं दिल्ली में ही पला-बढ़ा हूं और यहां के ऐतिहासिक किंग्सवे कैम्प (GTB Nagar) में मेरी स्कूली शिक्षा पूरी हुई. मूल रूप से मैं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हूं.
See More