Author : Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में स्पोटर्स डेस्क और ग्राउंड में एक्टिव हूं. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैम्पस से जर्नलिज्म में डिप्लोमा करने बाद साल 2014 में न्यूज एजेंसी- यूनीवार्ता (UNI-VARTA) से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद IANS HINDI और लाइव हिन्दुस्तान हिंदी में बतौर स्पोर्ट्स एडिटर अपनी सेवाएं दी. आईएएनएस न्यूज एजेंसी (IANS) में कार्य करने के दौरान मुझे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), तीनों फॉर्मेट में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कई मैच, एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (चेन्नई), प्रो कबड्डी लीग (PKL), रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज जैसे टूर्नामेटों को कवर करने का मौका मिला. इस दौरान मैंने कई दिग्गज खिलाड़ियों का इंटरव्यू किया. इनमें ओलंपिक पदक विजेता महिला बैडमिंटन खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन, भारत की सायना नेहवाल, पीवी सिंधु, क्रिकेटर गौतम गंभीर, जहीर खान, रिकी पोंटिंग, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान जैसे क्रिकेटर शामिल हैं.
See More