Author : Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2010-11 में भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई की. पहली नौकरी दैनिक भास्कर, रोहतक में बतौर रिपोर्टर शुरू हुई. एक साल रिपोर्टिंग के बाद इन्होंने अप्रैल 2012 में हिन्दुस्तान अखबार का साथ पकड़ा और स्पोर्ट्स समेत कई अहम डेस्क का हिस्सा रहे. इसी दौरान पहली बार 2014 का लोकसभा चुनाव कवर करने का मौका मिला. 5 साल हिन्दुस्तान, दिल्ली में काम करने के बाद अगला पड़ाव NDTV.in बना. वह अप्रैल 2017 से अगस्त 2020 तक NDTV की होम पेज टीम का हिस्सा रहे. डिजिटल मीडिया में यह इनकी पहली नौकरी थी. इस दौरान इन्होंने राजनीति से जुड़े कई बड़े इवेंट कवर किये. इनमें साल 2019 का लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव शामिल रहे. अगस्त 2020 से India.com का हिस्सा हैं. यहां रहते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर के कवरेज का मौका मिला. वह यहां फिलहाल Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. Twitter Profile - @parinayk
See More