असम : नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद तनाव का माहौल, दरिंदों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Assam Gang Rape : दुकानदारों ने अपने कारोबार बंद कर दिए, जबकि सामाजिक और राजनीतिक समूहों ने अपराधियों के लिए कठोर दंड और महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.

Published date india.com Published: August 23, 2024 8:42 PM IST
असम : नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद तनाव का माहौल, दरिंदों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Assam Gang Rape : कोलकाता और महाराष्ट्र के ठाणे में हुए दुष्कर्म को लेकर देशभर में बवाल अभी शांत नहीं हुआ है, इस बीच असम में भी एक ऐसे ही मामले को लेकर लोगों सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को असम में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए कथित गैंगरेप के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोप है कि 3 लोगों ने मिलकर गुरुवार को नगांव के ढिंग इलाके बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है. एक ट्वीट में सीएम बिस्वा ने कहा, ‘हम किसी को नहीं बख्शेंगे और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे. मैंने असम पुलिस के डीजीपी को साइट पर जाने और ऐसे राक्षसों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.’

सीएम बिस्वा सरमा ने दिए कड़े निर्देश

सीएम बिस्वा सरमा ने अपने एक बयान में कहा कि ढींग की एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने का दुस्साहस करने वाले अपराधियों को कानून बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने डीजीपी और जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका को ढिंग पहुंचने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.’ सरमा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद से एक विशेष समुदाय के सदस्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. हालांकि, हम अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि दुष्कर्म के मामले के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग आपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर उतरे.

असम में तनाव का माहौल

पीटीआई के मुताबिक, दुकानदारों ने अपने कारोबार बंद कर दिए, जबकि सामाजिक और राजनीतिक समूहों ने अपराधियों के लिए कठोर दंड और महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. क्षेत्र में तनाव बरकरार है, जिसके कारण पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नागांव के पुलिस अधीक्षक को शाम के समय गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, खासकर लड़कियों के शैक्षणिक संस्थानों और ट्यूशन केंद्रों के आसपास के इलाकों में. जिस अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया है, वहां के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि उसका इलाज मेडिसिन, सर्जरी और स्त्री रोग विभागों के चिकित्सकों की बहु विशेषज्ञता वाली एक टीम द्वारा किया जा रहा है. डॉक्टरने कहा कि पीड़िता को भर्ती कराने के बाद, यौन अपराधों की जांच करने वाले दल ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Assam की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.