Marginal Improvement In Flood Hit Assam Two Lakh People Still Affected In 15 Districts
बाढ़ प्रभावित असम में स्थिति में मामूली सुधार, 15 जिलों के दो लाख लोग अभी भी प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. राज्य की अधिकतर नदियों में जलस्तर घटने से बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बीच अब भी 2.72 लाख लोग प्रभावित हैं.
Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. राज्य की अधिकतर नदियों में जलस्तर घटने से बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बीच अब भी 15 जिलों के करीब 2.72 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, बजाली, बक्सा, बारपेटा, दरांग, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी और तामुलपुर जिलों में 37 राजस्व मंडलों के 874 गांव अभी भी पानी में डूबे हैं.
एएसडीएमए ने बताया कि नलबाड़ी जिले में बाढ़ का पानी 222 जानवरों को अपने साथ बहा ले गया वहीं, तामुलपुर और नलबाड़ी में 1290 घर क्षतिग्रस्त हो गए. इसमें 7 तटबंध, 50 सड़कें, 3 पुल और कई आंगनवाड़ी केंद्रों, कृषि बांध, पुलियों को क्षतिग्रस्त हो गए साथ ही कई सिंचाई नहरें भी बर्बाद हो गई. इसके अलावा 5936.63 हेक्टेयर फसल भूमि भी बाढ़ के पानी में डूब गई है. असम प्रशासन ने बाढ़ से बचने के लिए 61 राहत शिविर और 104 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं जिसमें 43064 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को बताया कि राज्य में समग्र बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन बारपेटा जिले में स्थिति अभी भी गंभीर है क्योंकि निचले असम जिले के 167 गांवों के लगभग 1.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. बारपेटा जिले में, सार्थेबारी राजस्व सर्कल में 1.20 लाख लोग, बारपेटा राजस्व सर्कल में 44394, चेंगा राजस्व सर्कल में 3255 और बाघबार राजस्व सर्कल में 1743 लोग प्रभावित हुए हैं. इसके लिए जिला प्रशासन ने 59 राहत शिविर और 53 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं.
इसके अलावा बारपेटा जिले में 382.75 हेक्टेयर फसल भूमि अभी भी पानी में डूबी हुई है. जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच 1477.77 क्विंटल चावल, 248.27 क्विंटल दाल, 74.09 क्विंटल नमक और 7478.88 लीटर सरसों तेल वितरित किया है. इसमें 1646.20 क्विंटल पशु चारा भी वितरित किया है. जिले में लगभग 1.05 लाख घरेलू जानवर भी प्रभावित हुए हैं, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Assam की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.