असम में 2200 करोड़ का घोटाला, 68 गिरफ्तार; जानिए कैसे दिया गया इतने बड़े स्कैम को अंजाम?

Assam Online Trending Scam : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'मैं जनता से ये आग्रह करता हूं कि वो अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह के धोखेबाजों के चक्कर में बर्बाद नहीं करें.'

Published date india.com Published: September 4, 2024 8:47 PM IST
असम में 2200 करोड़ का घोटाला, 68 गिरफ्तार; जानिए 22 साल के लड़के ने कैसे दिया इतने बड़े स्कैम को अंजाम?

2200 Crore Rs Scam in Assam : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कई बड़े फैसलों और बयानों की वजह से असम बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है, लेकिन हाल ही में सामने आए 2200 करोड़ रुपये के स्कैम मामले को लेकर पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है. बुधवार को सीएम हिमंत ने बताया कि पुलिस ने 68 लोगो को 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा के आनलाइन ट्रेंडिग के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. सीएम सरमा ने आगे कहा, ‘मैं लोगो से ये अपील करना चाहता हूं कि वो इस तरह के धोखेबाजों के चक्कर में न पड़े जो कि लोगो को बड़ा मुनाफा का सपना दिखाते हैं और उनसे उनकी मेहनत की कमाई को चोरी कर लेते है. कोई भी व्यक्ति ट्रेंडिग में इनवेस्ट के नाम पर किसी को 25 से 30 प्रतिशत का मुनाफा कभी नहीं दे सकता है.’

यह भी पढ़ें : पृथ्वी पर छा जाए अंधकार और ना पहुंचे सूरज की किरण, तो क्या होगा इस दुनिया का हाल?

घोटाले के पीछे एक 22 वर्षीय मास्टरमाइंड

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि आप लोगो ने टीवी में देखा होगा कि धोखेबाज लोग आम जनता से पैसा ठगकर किस तरह से आलीशान जिंदगी जी रहे हैं. मैं जनता से ये आग्रह करता हूं कि वो अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह के धोखेबाजों के चक्कर में बर्बाद नहीं करें. आपको बता दें कि इस पूरे घोटाले के पीछे एक 22 वर्षीय मास्टरमाइंड का दिमाग है. इस स्कैम को विशाल फुकन नाम के युवक ने अंजाम दिया है, जिसकी तस्वीरें इस दिनों लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में 22 साल के विशाल को लग्जरी लाइफस्टाइल में देखा जा सकता है.

कैसे दिया इतने बड़े स्कैम को अंजाम?

बताया जा रहा है कि विशाल फुकन असम और अरुणाचल के लोगों (निवेशकों) को सिर्फ 60 दिनों में 30 प्रतिशत रिटर्न का वादा करके खुद के फैलाए जाल में फंसाता था. लोगों से पैसा ठग कर विशाल ने खुद की चार बड़ी कंपनियां खड़ी कर ली, ये कंपनियां फार्मा, उत्पादन और कंस्ट्रंक्शन के क्षेत्र में काम कर रही हैं. विशाल ने असमिया फिल्म इंडस्ट्री में इनवेस्टमेंट करने के साथ -साथ कई अन्य प्रोपर्टी भी खरीदी है. जब गुवाहटी में शेयर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया तो पुलिस को फुकन पर शक हुआ.

कैसे गिरफ्तार हुआ विशाल फुकन?

डीबी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के मालिक दीपांकर बर्मन जब गायब हुए तो पुलिस के शक का दायरा विशाल पर और बढ़ गया, इस दौरान विशाल सोशल मीडिया पर अपने निवेशकों को भरोसा दिलाता रहा कि उनके पैसे सुरक्षित हैं. डिब्रूगढ़ पुलिस ने 2 सितंबर की रात फुकन के आवास पर छापा मारकर उसके मैनेजर बिप्लब सहित उसे गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर ही गैर-जमानती मामले के तहत आरोप लगाए गए हैं, पुलिस ने घोटाले से जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं. पुलिस अब असमिया फिल्म की कोरियोग्राफर सुमी बोरा को खोज रही है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वो भी घोटालेबाज फुकन के नेटवर्क से जुड़ी हुई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Assam की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.