Akshaya Tritiya 2024 Gajakesari Yoga Is Being Completed For 100 Years
Akshaya Tritiya 2024: इस बार अक्षय तृतीया के दिन 100 साल बन रहा है गजकेसरी योग
Akshaya Tritiya 2024: धर्म ग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. इसलिए हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना गया है.
Akshaya Tritiya 2024: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है जिसे हिंदू धर्म में अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई 2024, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. जो कि बेहद ही खास और महत्वपूर्ण है. इस बार 100 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग बन रहा है जिसके बहुत ही शुभ माना जाता है. साथ ही शुक्रवार के दिन अक्षय तृतीया पड़ रही है और यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इसलिए इस बार अक्षय तृतीया का महत्व बहुत खास है.
100 साल बन रहा है गजकेसरी योग
वैदिक पंचांग के अनुसार 100 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग बन रहा है. जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है तब गजकेसरी योग बनता है. जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरु और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव है इसलिए जब यह एक युति में होते हैं कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ होता है. विशेष तौर पर मेष, कर्क और सिंह राशि क जातकों पर गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव पड़ता है. गजकेसरी को राजयोग भी कहते हैं जब यह योग बनता है तब व्यक्ति के जीवनव में सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन-दौलत का आगमन होता है.
इस साल अक्षय तृतीया शुक्रवार के दिन है और यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इसलिए इस दिन विधि-विधान से यदि मां लक्ष्मी का पूजन व अराधना की जाए तो वह प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद बरसाती हैं. मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को जीवन में कभी धन-दौलत से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता.
अक्षय तृतीया का महत्व
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और इसे अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं. इस दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ होता है. साथ ही सोना-चांदी या अन्य चीजें खरीदने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं. इस दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना भी शुभ होता है. यदि संभव हो तो अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान करने के बाद दान अवश्य करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.