By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Aquarius Yearly Horoscope 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024, वार्षिक राशिफल से जानिए
Kumbh Varshik Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने वाला है और यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि कुंभ राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है?
Aquarius Yearly Horoscope 2024: वर्ष 2024 सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. यह साल आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से विशेष रहने वाला है. राशिफल के अनुसार, नए साल में सभी राशियों के जीवन में कई बदलाव आएंगे. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि कुंभ राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024 (Kumbh Varshik Rashifal 2024)
कुंभ राशि भचक्र की 11वीं राशि है और यह वायु तत्व को दर्शाती है. वर्ष 2024 की शुरुआत में वर्तमान करियर को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. मुख्य तौर पर आजीविका प्राप्ति में भी आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कुंभ राशि के कुछ लोगों के लिए करियर में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेंगे क्योंकि शनि सारा साल प्रथम भाव में ही गोचर करेंगे और इस दौरान आप साढ़ेसाती के मध्य चरण में रहेंगे.
कुंभ राशि वालों के अप्रैल तक तीसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति होने से आपको अनुकूल परिणाम प्राप्ति में बाधा आएगी. वर्ष 2024 में मई से देवगुरु बृहस्पति के चतुर्थ भाव में गोचर करने से आपको लाभ मिलने के संकेत बनने लगेंगे साथ ही आपके जीवन में खुशियों में वृद्धि देखने को मिलेगी. सम्पूर्ण वर्ष राहु और केतु दूसरे और आठवें भाव में स्थित रहेंगे जिसके चलते आपको पैसा कमाने में कुछ उतार-चढ़ाव और दिक्कतें देखने को मिल सकती है.
प्रथम भाव में शनि के गोचर से नौकरी में अधिक दबाव और करियर में कुछ बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. इसी दौरान आपको नौकरी के संबंध में छोटी बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है. इस साल धन संचित करने में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा. जून 2024 से नवंबर 2024 तक शनिदेव वक्री रहेंगे. इस दौरान सेहत पर खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी विशेषतौर पर इस दौरान किसी मित्र या रिश्तेदार को पैसा उधार ना दें.
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Also Read:
-
June 2024 Lucky Zodiac: इन राशियों को जून माह में मिलेगा भाग्य का साथ, होगी कार्य और व्यवसाय में वृद्धि
-
Surya Gochar 2024: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों को रहना होगा आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सतर्क
-
May 2024 Lucky Zodiac Sign: इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा मई महीना, आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Aquarius Yearly Horoscope 2024
- Aquarius Yearly Career Horoscope 2024
- Aquarius Yearly Health Horoscope 2024
- Aquarius yearly horoscope
- Aquarius Yearly Horoscope 2024 in Hindi
- Aquarius Yearly Love Horoscope 2024
- horoscope 2024 Aquarius Yearly
- Kumbh Varshik rashifal
- Kumbh Varshik rashifal 2024
- Kumbh Varshik Rashifal 2024 in hindi
- Rashifal 2024
- varshik rashifal 2024
- yearly horoscope 2024
- वार्षिक राशिफल