By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Aries Yearly Horoscope 2024: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024?
Mesh Varshik Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने वाला है और यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि मेष राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है?
Aries Yearly Horoscope 2024: नववर्ष 2024 शुरू होने जा रहा है. .राशिफल के अनुसार, नया साल मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नए साल में स्वास्थ्य, कार्य और व्यवसायिक दृष्टि से कुछ मुख्य बातों बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि मेष राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024)
मेष राशि भचक्र की पहली राशि है और यह अग्नि तत्व राशि है. मेष राशि के लोगों के लिए वर्ष 2024 में मई के बाद गुरु परिवर्तन होने से स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम प्राप्त होगा. मई 2024 में देवगुरु बृहस्पति का वृष राशि में गोचर होगा जो की आपके लिए बेहद ही अनुकूल और शुभ रहेगा. इस दौरान बृहस्पति नवम भाव के स्वामी होकर द्वितीय भाव में गोचर करेंगे बृहस्पति के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा ऐसे में बृहस्पति आपको धन लाभ, धन की वृद्धि, धन संचय आदि का वरदान भी प्रदान करेंगे.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
इस साल राहु 12वें और केतु छठे भाव मे ही गोचर करने वाले है ऐसे में राहु केतु की यह स्थिति आपके स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन, और रिश्तो को लेकर थोड़ा नाजुक रह सकती है. वर्ष 2024 में आपको सैलरी बढ़ोतरी के साथ ही पदोन्नति भी मिल सकती है क्योंकि शनि राशि से एकादश भाव में विराजमान रहने वाले हैं. 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 के दौरान शनि वक्री रहेंगे इस अवधि के दौरान आपको अपने करियर में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
मई 2024 तक का समय आपके लिए कुछ खास अनुकूल नहीं रहेगा लेकिन जून 2024 से आपको अपने रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा साथ ही आपके रिश्ते में सामंजस्य भी बढ़ेगा. पिछले कुछ वर्षों से आपको अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त हुए हैं लेकिन यह वर्ष आपके लिए विशेष तौर पर बेहद शुभ रहने वाला है क्योंकि इस वर्ष शनि, गुरु और केतु तीनों ही आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं
उपाय- संपूर्ण वर्ष हनुमान चालीसा का पाठ करें और पीपल के वृक्ष की सेवा अवश्य करें.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Also Read:
-
June 2024 Lucky Zodiac: इन राशियों को जून माह में मिलेगा भाग्य का साथ, होगी कार्य और व्यवसाय में वृद्धि
-
Surya Gochar 2024: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों को रहना होगा आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सतर्क
-
May 2024 Lucky Zodiac Sign: इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा मई महीना, आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें