Hanuman Jayanti 2024 Upay Do These Jyotish Remedies For Shani Dosh And Pitra Dosh
Hanuman Jayanti 2024: पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जयंती के दिन करें ये उपाय
Hanuman Jayanti 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. इस विशेष दिन पर स्नान-दान और पूजा-पाठ को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती पर्व मनाया जाता है.
Hanuman Jayanti 2024 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस विशेष दिन पर स्नान-दान और पूजा-पाठ के साथ-साथ बजरंगबली जी की उपासना का भी विशेष विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर हनुमान जी की उपासना करने से कई प्रकार के दुख और कष्ट से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
वैदिक धर्म ग्रंथ और शास्त्रों में यह बताया गया है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय का पालन करने से न केवल पितृ दोष, बल्कि शनि दोष से भी मुक्ति मिल जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं, हनुमान जयंती के दिन किन-किन उपायों से मिलता है लाभ.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
हनुमान जयंती पर करें ये उपाय
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है. साथ ही ऐसा करने से शनि दोष से भी छुटकारा मिल जाता है.
हनुमान जयंती के दिन संध्या काल में शनि देव की विशेष उपासना करें और बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर कम से कम एक माला शनि मंत्र का जाप जरूर करें. इसके साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला तिल, अनाज या लोहे से बने बर्तन का दान करें. ऐसा करने से भी शनि के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है.
हनुमान जयंती के दिन चैत्र पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा इसलिए इस दिन स्नान के समय पानी में तिल मिलाकर स्नान करने से और भगवान विष्णु का काला तिल से अभिषेक करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में कई प्रकार के सुख-समृद्धि आती है.
शास्त्रों में बताया गया है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से विशेष लाभ मिलता है. साथ ही इस दौरान पितरों को तर्पण प्रदान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितृ दोष के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astha की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.