Kartik Purnima 2023 Kab Hai: कार्तिक मास के अंतिम दिन को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. बता दें की शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा तिथि के महत्व को विस्तार से बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और सत्यव्रत की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. बता दें कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2023 Kab Hai) की तिथि को लेकर लोगों में कुछ संशय बना हुआ है. आइए आचार्य श्याम चंद्र मिश्र जी से जानते हैं, कार्तिक पूर्णिमा व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त.
आचार्य मिश्र बताते हैं कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर दोपहर 03 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है और 27 नवंबर दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर इस तिथि का समापन हो रहा है. उदया तिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा व्रत 27 नवंबर 2023, सोमवार के दिन रखा जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान और ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
आचार्य मिश्र आगे बताते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन शिव योग रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है, जो दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से पूर्ण रात्रि तक रहेगा. पवित्र स्नान का शुभ समय सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा और दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.
कार्तिक पूर्णिमा के तिथि महत्व को पद्म पुराण, स्कंद पुराण और ब्रह्म पुराण में विस्तार से बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु मत्स्य अवतार में सभी पवित्र जल स्रोत में निवास करते हैं. इसलिए इस विशेष दिन पर गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. ऐसी भी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सैकड़ों पवित्र स्नान के बराबर फल की प्राप्ति होती है और सभी जन्मों के पाप धुल जाते हैं. इसी दिन दान का भी विशेष महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी ब्राह्मण अथवा जरूरतमंद को सामर्थ्य अनुसार गर्म कपड़े, अन्न, धन इत्यादि का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति की तिजोरी भर देती हैं.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.