
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Kartik Purnima 2023 Wishes in hindi: वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन कार्तिक पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है. इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान का बहुत महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार पवित्र जल स्रोत में वास करते हैं. ऐसे में इस विशेष दिन पर स्नान-ध्यान पूजा-पाठ इत्यादि कर्म करने से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. बता दें कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 नवंबर 2023, सोमवार के दिन पड़ रही है. इस विशेष दिन पर अपने प्रिय जनों को कुछ खास शुभकामना संदेश जरूर भेजें.
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः..
मां लक्ष्मी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे.
कार्तिक पूर्णिमा 2023 पर्व की ढेरों शुभकामनाएं..
ॐ त्र्यम्बेकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धूनान् मृत्योवर्मुक्षीय मामृतात्..
आप और आपके परिवार को कार्तिक पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं..
आपके जीवन में आए सुख के संग,
कार्तिक पूर्णिमा की मिठास.
कार्तिक पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं.
चांद की किरणों से
सजीव हो आपके सपने,
कार्तिक पूर्णिमा की
ढेरों शुभकमनाएं..

दीप जलते जगमगाते रहें
हम आपको ‘आप हमें याद आते रहें
जब तक जिंदगी है’ दुआ है हमारी
आप चांद की तरह जगमगाते रहें
कार्तिक पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं
कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि है सबसे सुंदर
बरसे देवताओं का प्यार हर घर के अंदर
चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार
मुबारक हो आपको कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार
कार्तिक पूर्णिमा 2023 की ढेरों बधाई..
कार्तिक पूर्णिमा का ये पावन त्यौहार
आपके लिए लाए खुशियां हजार
भगवान विष्णु विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
Happy Kartik Purnima 2023
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.