Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी अब अपने अंतिम चरणों में हैं. बता दें कि 22 जनवरी 2024 के दिन प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि को निर्धारित की गई है. इस अवसर पर 7000 विशेष अतिथि और 4000 संतों की मौजूदगी में श्री रामलला गर्भ गृह में विराजमान होंगे. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री राम के प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को किया जाएगा. बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 48 दिनों तक मंडल पूजन किया जाएगा, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है. आइए जानते हैं, क्या है मंगल पूजा और इसकी प्रक्रिया.
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय द्वारा बताया गया है कि रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद 48 दिनों तक मंडल पूजन होगा. मंडल पूजन मुख्य रूप से दक्षिण भारत में प्रचलित है और इस पूजा का निर्देशन तीर्थ क्षेत्र के सन्यासी और जगतगुरु माधवाचार्य द्वारा किया जाएगा. इस दौरान प्रतिदिन रजत कलश के द्रव्य से श्री रामलला का अभिषेक होगा और आचार्यों द्वारा चतुर्वेदी और दिव्य ग्रंथों का पाठन किया जाएगा.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
शास्त्रों में बताया गया है कि केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर में यह 41 दिनों की लंबी तपस्या की गए थी. इस पूजन में विशेष नियमों का ध्यान रखा जाता है और पूजा के दौरान पीठाधीश्वर नियमित रूप से व्रत का पालन करते हैं. साथ ही 48 दिनों तक शुद्धता, नियम और त्याग का पालन किया जाता है. मान्यता है कि मंडल पूजन करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं.
काशी के ज्योतिष विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा निकाले गए मुहूर्त में यह बताया गया है कि दोपहर 12:15 से दोपहर 12:45 के बीच रामलला अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होंगे. इस दिन पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि होगी और पांच अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है. प्राण-प्रतिष्ठा पूजन देश भर से आए 121 ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.