Baba Vanga Prediction 2024 Know What Important Will Happen In New Year Like Putin Assassination Cancer Treatment Baba Vanga Ki Bhavishyavani
साइबर क्राइम या वैश्विक तनाव में हो सकती है वृद्धि, जानिए बाबा वेंगा की साल 2024 के लिए कुछ चौंका देने वाली भविष्यवाणियां
Baba Vanga Bhavishyavani 2024: बाबा वेंगा प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिष थे, जिनकी भविष्यवाणियां कई बार सच हुई हैं. ऐसे में उन्होंने साल 2024 के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की है, जिन्हें जानना जरूरी है.
Baba Vanga Predictions 2024: वर्ष 2023 अपने अंतिम चरणों में है. दिसंबर माह के खत्म होते ही नया साल 2024 शुरू हो जाएगा. साल 2023 में कई बड़ी ऐसी घटनाएं हुई जिनका देश और दुनिया पर बड़ा प्रभाव पड़ा. अब ऐसे में नए साल में क्या-क्या घटनाएं हो सकती हैं, इस विषय में सभी को उत्सुकता है. नया साल शुरू होने से पहले ही बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियों पर चर्चा भी तेज हो जाती है. उनके द्वारा की गई कुछ भविष्यवाणी हर साल सच होती है. ऐसे में साल 2024 के लिए बाबा वांगा ने क्या भविष्यवाणी (Baba Vanga Predictions 2024 in Hindi) की है, आइए जानते हैं.
बढ़ सकता है आर्थिक संकट और आतंकवादी गतिविधि
बाबा वेंगा द्वारा की गई साल 2024 की भविष्यवाणी में यह बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश हो सकती है. इसके साथ एक भविष्यवाणी में यह भी बताया गया है कि यूरोप में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है. साथ ही एक बड़ा देश जैविक हथियार का परीक्षण कर सकता है. आने वाले साल में प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ सकती हैं.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
मिल सकता है कैंसर जैसे गंभीर बीमारी का इलाज
बाबा भांग की भविष्यवाणी में एक भविष्यवाणी यह भी है कि साल 2024 में कैंसर का इलाज मिल सकता है. ऐसे में यह भविष्यवाणी कई लोगों के लिए खुशखबरी है. इसके साथविश्व में बढ़ रहे तनाव या युद्ध के कारण दुनिया में आर्थिक संकट बढ़ सकता है, जिसका सामना आम नागरिकों को भी करना होगा. बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2024 में वैश्विक तनाव बढ़ सकता है, साथ ही साइबर क्राइम में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाएगा. साइबर अपराधी पावर ग्रिड या जल उपचार संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं.
बाबा वेंगा की है दुनिया के खत्म होने कीभविष्यवाणी
बता दे की बाबा बेंगा की भविष्यवाणी साल 5079 तक की है. एक भविष्यवाणी में यह बताया गया है कि साल 2025 से साल 2028 के बीच में भूखऔर इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाल सकता है. इसके साथ साल 2076 के दौरान साम्यवाद वापस आ सकता है. कई लोगों का मानना है कि बाबा वेंगा की अंतिम भविष्यवाणी के बाद दुनिया खत्म हो जाएगी.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.