
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Budh Gochar 2023 in Dhanu Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध देव 27 नवंबर को सुबह 05:53 पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 31 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. बता दें कि बुध के गोचर से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ेगा. कुछ राशियों को इस दौरान आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ग्रह गोचर के इस भाग में हम बात करेंगे, बुध गोचर से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा?
मेष राशि के जातकों को बुध के गोचर से लाभ मिलेगा. इस दौरान कार्य और आर्थिक क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त हो सकती है. साथ ही रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है. इसके साथ जो जातक नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है. सलाह दी जाती है प्रत्येक दिन गणेश जी की उपासना करें. ऐसा करने से आय और सौभाग्य की प्राप्ति होगी.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध गोचर लाभदायक साबित होगा. इस दौरान आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. साथ ही भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. जो लोग व्यवसाय में वृद्धि के विषय में सोच रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके साथ धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं. सलाह दी जाती है कि भगवान गणेश की उपासना जरूर करेंऔर उन्हें दूर्वा अर्पित करें.
ज्योतिष गणना के अनुसार, मीन राशि के जातकों को बुध गोचर से आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. साथ ही जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं. इससे लाभ मिलने की संभावना अधिक है. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.