
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Budh Gochar 2024 in Makar Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 01 फरवरी को दोपहर 02:08 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन में परिवर्तन आएगा. कुछ राशियों को इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, वहीं कुछ राशि ऐसे हैं जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं, बुध गोचर से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?
मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं. साथ ही कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिलने की संभावना है. इसके साथ कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और इसके लिए आपको प्रशंसा की प्राप्त हो सकती है. व्यापार क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. जातकों को आकस्मिक धन लाभ के भी योग कर रहे हैं.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
वृषभ राशि के जातकों को बुध गोचर से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाएं हैं. साथ ही व्यापार क्षेत्र में भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. इस दौरान जातकों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या आर्थिक वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं. इस अवधि में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा.
बुध गोचर से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि की संभावना है. साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. कार्य संबंधित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है. शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ के योग बन रहे हैं और वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.