
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Budh Gochar 2024 in Mesh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 मई को बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे.
बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, व्यापार और कार्य क्षेत्र में सफलता इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक, व्यवसायिक और करियर क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. आइए जानते हैं किन-किन राशियों को मिलेगा बुध गोचर से लाभ?
का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ सकता है. इस दौरान आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं. साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यवसायिक क्षेत्र में भी स्थिति सकारात्मक रहेगी. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. जो लोग परिश्रम कर रहे हैं, उन्हें इच्छा अनुरूप फल की प्राप्ति हो सकती है. समाज में आपके व्यक्तित्व का प्रभाव अधिक होगा और वाणी में मधुरता आएगी.
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध गोचर अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आपके आमदनी में वृद्धि हो सकती है. साथ ही कैरियर क्षेत्र में भी आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. जो लोग नौकरी के लिए अच्छे अवसर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है. आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाएं दिख रही हैं. व्यापार में भी लाभ हो सकता है, जिससे कई प्रकार की समस्याएं दूर होंगी. इस दौरान सिंह राशि के जातकों को परिवार व जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
तुला राशि के जातकों के लिए बुध गोचर अनुकूल साबित होगा. इस दौरान कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और अच्छे प्रदर्शन से आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है. आय के नए स्रोत मिलेंगे. इस दौरान लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय आपके लिए अच्छे रहेंगे. इसके साथ व्यापार क्षेत्र में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं. जो लोग विदेश में नौकरी के लिए अवसर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है. इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सकारात्मक ऊर्जा का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.