
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Budh Gochar 2024 in Mesh Rashi: ज्योतिष में बताया गया है कि सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं. इन सब में जल्द ही बुद्धि, संचार, व्यापार और अर्थव्यवस्था के कारक ग्रह बुध मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा. कुछ राशियों को आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसी हैं, जिन्हें कार्यक्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आइए जानते हैं, बुध गोचर से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?
मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं दिख रही है. साथ ही आमदनी के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और इससे वेतन में भी वृद्धि हो सकती है. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है इसके साथ शेयर बाजार में निवेश से भी लाभ की संभावनाएं दिख रही है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
बुध गोचर से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. इस दौरान पारिवारिक क्षेत्र में सुखद माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. जो लोग योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. इसके साथ कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और इसका लाभ आर्थिक रूप से भी मिल सकता है. इस दौरान रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नया कार्य शुरू करने के लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा.
सिंह राशि के जातक बुध गोचर से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इस अवधि में आमदनी में वृद्धि की संभावनाएं हैं. साथ ही निवेश किए गए धन से लाभ प्राप्त हो सकता है. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं और इस अवधि में परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं. उनके लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा और कार्यक्षेत्र में भी अच्छे प्रदर्शन से लाभ मिलेगा. छात्रों के लिए भी यह समय उत्तम रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.