Budh Gochar 2024: मंगल की राशि में प्रवेश करेंगे राजकुमार बुध, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में लाभ

Budh Gochar Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा बुध गोचर से लाभ?

Written by: Shantanoo Mishra
Published: October 14, 2024, 7:30 AM IST

Budh Gochar 2024 in Vrishchik Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. इन सब में ग्रहों के राजकुमार बुध भी एक निश्चित समय के बाद गोचर करते हैं. बता दें कि बुध ग्रह को गणित बौद्धिक क्षमता, अर्थव्यवस्था, व्यापार और वाणी इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है. बता दें कि 29 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ?

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. साथ ही आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है. इस दौरान दोस्त और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. व्यापार क्षेत्र में भी उन्नति हो सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. बुध के राशि परिवर्तन से वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. उनकी तरक्की भी हो सकती है. इसके साथ धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें भी इस दौरान प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. वहीं व्यापार क्षेत्र में भी उन्नति के संकेत मिल रहे हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. इस दौरान कार्य और व्यापार क्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं. जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे. आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. इस दौरान पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है, जिससे लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.