Budh Gochar 2024: बुध गोचर से इन राशियों को मिलने वाली है सभी क्षेत्रों में सफलता, कार्य और व्यापार क्षेत्र में मिलेगा लाभ

Budh Gochar 2024: बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह बुध 29 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा.

Published date india.com Published: June 30, 2024 12:34 PM IST
Budh Gochar 2024: बुध गोचर से इन राशियों को मिलने वाली है सभी क्षेत्रों में सफलता, कार्य और व्यापार क्षेत्र में मिलेगा लाभ

Budh Gochar 2024 in Kark Rashi: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को बुद्धि और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है. यह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है. आइए जानते हैं-

बुध गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को बुध गोचर से विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है. इस दौरान आर्थिक समस्याएं दूर होगी और कार्य व व्यापार क्षेत्र में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. लेकिन इस दौरान शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है, जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं और पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं. इसके साथ इस दौरान सुख-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी. साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का साथ मिलेगा.

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को बुध गोचर से लाभ मिलने वाला है. आर्थिक क्षेत्र में धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही कार्यक्षेत्र में भी अच्छे प्रदर्शन से लाभ मिल सकता है. इससे पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं. इसके साथ लक्ष्य प्राप्ति में भी सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों बुध के राशि परिवर्तन से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. इस दौरान लक्ष्य प्राप्ति होगी और भाग्य का साथ मिलेगा. इसके साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापार क्षेत्र में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति भी सुधार आएगा.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.