
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Budh Gochar 2024 in Kumbh Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 फरवरी के दिन बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. बता दें कि वर्तमान समय में कुंभ राशि में सूर्य और शनि ग्रह उपस्थित हैं. बुध ग्रह के प्रवेश से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा. इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा. वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें व्यापार और व्यवसाय में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से तीन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है. आइए जानते हैं-
मेष राशि के जातकों को बुध गोचर से विशेष लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं. व्यापार और व्यवसाय में भी जातक को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. साथ ही परिवार व जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे. गोचर का प्रभाव जातक के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल रूप से पड़ेगा. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
वृषभ राशि के जातकों को त्रिग्रही योग से लाभ प्राप्त हो सकता है. इस दौरान आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आमदनी के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही कार्यक्षेत्र में किए गए परिश्रम से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. इसके साथ इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और बीते समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी. इस अवधि में रुके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं.
मिथुन राशि के जातकों को बुध गोचर से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. इस दौरान कार्य के से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ की संभावनाएं हैं. इस दौरान किए गए परिश्रम का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. परिवार व जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.