Budh Rahu Yuti 2024 In Meen Rashi These Zodiac Sign Will Get Wealth And Career Field
Budh Rahu Yuti 2024: करीब दो दशक के बाद राहु-बुध की होने जा रही है युति, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ
Budh Rahu Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके बाद ग्रहण के युति का भी संयोग बनता है. बता दें कि 18 वर्ष के बाद बुध और राहु की युति बनने जा रही है.
Budh Rahu Yuti 2024 in Meen Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार, 07 मार्च को बुध मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं और इसी राशि में राहु पहले से उपस्थित है. बुध के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. बता दें कि करीब 18 वर्षों के बाद मीन राशि में बुध और राहु की युति होने जा रही है. इस युति से कुछ राशियों को आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसे हैं, जिन्हें इस दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं, बुध और राहु की युति से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?
वृषभ राशि
आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं और आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं.
कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए उच्च-अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है.
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है.
साथ ही निवेश के लिए यह समय उत्तम रहने वाला है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है.
सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और रुक हुए कार्य पूरे होंगे.
छात्रों के लिए यह समय सबसे उत्तम रहने वाला है और कार्य व व्यवसाय क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है.
घर में धार्मिक व मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं. साथ ही अध्यात्म के प्रति रुची बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को बुध और राहु की युति से लाभ प्राप्त होगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा.
कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. परिश्रम के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी, जिससे आर्थिक वृद्धि के भी संभावना है.
ग्रहों की युति से मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.
जातक जिस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है और प्रेम संबंध में भी सफल होने के संभावना है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.