Budh Uday 2024: जल्द ही ग्रहों के राजकुमार होंगे उदित, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ

Budh Uday 2024: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 10 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध उदित होने जा रहे हैं. इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा.

Published date india.com Published: March 5, 2024 2:17 PM IST
Budh Uday 2024: जल्द ही ग्रहों के राजकुमार होंगे उदित, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ

Budh Uday 2024 in Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद अस्त और उदित होते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में उदित होंगे. बुध के उदित होने से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ेगा. कुछ राशियों को इस दौरान आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशि ऐसे हैं, जिन्हें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, तीन राशियों को बुध उदय से लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को उदय से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. इस दौरान आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं. साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. शेयर बाजार में किए गए निवेश से लाभ की संभावनाएं हैं और कार्य क्षेत्र में भी सफलता के योग बन रहे हैं. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे और नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति हो सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बुधदेव से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. इस दौरान निवेश किए गए धन से लाभ की संभावनाएं हैं. साथ ही नौकरी पेशा जातकों को वर्तमान समय में अच्छी आमदनी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप फल की प्राप्ति हो सकती है और संतान पक्ष से शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है. यह समय निवेश के लिए भी उत्तम रहेगा.

कुंभ राशि

उदित होने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है. इस दौरान वाणी के क्षेत्र में अच्छा प्रभाव पड़ेगा, जिससे व्यक्तित्व में भी निखार आ सकता है. इसके साथ आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं हैं. आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं और भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त हो सकता है. संचार क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलने की संभावना है. इस दौरान पैसों की बचत हो सकती है और नए कार्य शुरू करने से भी सफलता प्राप्त हो सकती है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.