By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Capricorn Yearly Horoscope 2024: मकर राशि के जातकों के लिए नए साल होंगे नए बदलाव, वार्षिक राशिफल से जानिए
Makar Varshik Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने वाला है और यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि मकर राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है?
Capricorn Yearly Horoscope 2024: नववर्ष 2024 अब शुरू होने जा रहा है. बता दें कि यह साल ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आने वाले साल में कई महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि मकर राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
मकर वार्षिक राशिफल 2024 (Makar Varshik Rashifal 2024)
मकर राशि भचक्र की दसवीं राशि है और यह पृथ्वी तत्व को दर्शाती है. वर्ष 2024 के अनुसार, शुभ ग्रहों के संकेत से यह साल मकर राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ और लाभकारी रहने वाला है. साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति मई के बाद तथा राहु-केतु आपके लिए अनुकूल स्थिति में नजर आ रहे हैं.
वर्ष 2024 में मकर राशि वालों की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा और शनि इस वर्ष आपके दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे, राहु-केतु तीसरे और नवम भाव में रहेंगे जो की एक अनुकूल गोचर होगा. मई 2024 से देवगुरु पंचम भाव में गोचर करेंगे इससे आपको बेहद अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं इससे आपको आत्मविश्वास, भाग्य वृद्धि, विदेश यात्रा, आदि के संदर्भ में शुभ परिणाम मिलने के साथ ही संतान पक्ष से भी खुशी मिलेगी.
देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए अपार धन लाभ, धन की बचत, धन संचित करने, अच्छे स्वास्थ्य, और करियर में नए अवसर, के रूप में शुभ रहने वाला है. जून 2024 से नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री रहेंगे और यह आपके लिए अनुकूल समय होगा लेकिन इस समय स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा. विशिष्ट तौर पर लोहे या जमीन से जुड़े हुए व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह साल सर्वोत्तम साबित होगा.
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें और जरूरतमंद लोगों को सरसों के तेल से बना हुआ भोजन दान करें
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Also Read:
-
June 2024 Lucky Zodiac: इन राशियों को जून माह में मिलेगा भाग्य का साथ, होगी कार्य और व्यवसाय में वृद्धि
-
Surya Gochar 2024: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों को रहना होगा आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सतर्क
-
May 2024 Lucky Zodiac Sign: इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा मई महीना, आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Capricorn Yearly Horoscope 2024
- Capricorn Yearly Career Horoscope 2024
- Capricorn Yearly Health Horoscope 2024
- Capricorn yearly horoscope
- Capricorn Yearly Horoscope 2024 in Hindi
- Capricorn Yearly Love Horoscope 2024
- horoscope 2024 Capricorn Yearly
- Makar Varshik rashifal
- Makar Varshik rashifal 2024
- Makar Varshik Rashifal 2024 in hindi
- Rashifal 2024
- varshik rashifal 2024
- yearly horoscope 2024
- वार्षिक राशिफल