Astrology, Lagn and Health: जन्म कुंडली सेआप लग्न राशि से अपने हेल्थ के बारे में जान सकते हैं. लग्न की राशि से पता चलता है किस राशि वाले जातक को कौन कौन सी बीमारियों का खतरा है. क्या सावधानी रखनी चाहिए. क्या करें और क्या न करें. आप यहां 6 राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और तुला लग्न राशि वाले जातक अपने हेल्थ को लेकर जरूरी बातें जान सकते हैं .
1.मेष लग्न राशि
मेष अगर जातक की जन्म कुंडली के सबसे ऊपर के वर्ग में संख्या 1 है उसके जीवन में क्रोध का सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा . इन्हें गले, त्वचा, रक्तविकार और मूडी होने की बीमारियां होती हैं. मेष लग्न वालों को अपने पेट और मस्तिस्क का ख्याल हमेशा रखना चाहिए. बॉडी माइंड को जरुर रेस्ट दें. सामान्य शारीरिक व्यायाम अवश्य करें.
2- वृष लग्न फल
वृष अगर आपकी जन्म कुंडली के सबसे ऊपर के वर्ग में संख्या 2 लिखी है, तो आपका जन्म लग्न वृष हुआ. कफ की अधिकता से जन्म लेने वाली बीमारियों से बचने की जरुरत है. डायबिटीज और गले के रोग हो सकते हैं. अधिक खाना न खाएं. क्रोध से नुकसान होगा. मिर्च मसाले का भोजन से सेहत खराब होगी, ऐसे भोजन से दूरी बनाएं रखें.
3.मिथुन लग्न
मिथुन जन्म कुंडली के सबसे ऊपर के वर्ग यानि चौकोर खाने में संख्या 3 लिखी है तो जन्म लग्न मिथुन होगा. यौन विकृतियां घेर सकती हैं, यौनोत्तेजना से बचें. नपुंसक लोगों के साथ रहने की आदत बन सकती है. नर्वस सिस्टम संबंधी रोगों के प्रति भी सावधान रहें. स्वाभाव में क्रूरता से दूर रहें. प्रदूषित हवा से दूर रहें. संतुलित भोजन, योग, प्राणयाम और मेडिटेशन जरूर अपनाए और नियमित अभ्यास करें.
4.कर्क लग्न
कर्क लग्न अगर आपकी जन्म कुंडली के सबसे ऊपर के वर्ग यानि चौकोर खाने में संख्या 4 लिखी है, तो आपका जन्म लग्न कर्क है. ह्रदय और फेफड़ों के रोग, डायबिटीज, पीलिया रोग हो सकते हैं. दवाओं का सेवन सवधानी से करें. मन को शांत रखें , क्रोध पेट की बीमारियों से ग्रसित कर देगा.
5.सिंह लग्न
सिंह जन्म कुंडली के सबसे ऊपर के वर्ग यानि चौकोर खाने में संख्या 5 लिखी है तो जन्म लग्न सिंह है. सिंह लग्न से वात और कफ संबंधी रोग हो सकते हैं. पेट, गैस, अपच, नर्वस सिस्टम संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं. गठिया रोग भी संभाव है.जल्द गुस्सा आने की प्रवृत्ति का सेहत पर बुरा असर पड़ता है. सही वक्त पर भोजन करें. शरीर में खून की कमी का ध्यान रखें.
Add India.com as a Preferred Source
6.कन्या लग्न
कन्या अगर जन्म कुंडली के सबसे ऊपर के वर्ग यानि चौकोर खाने में संख्या 6 लिखी है तो लग्न कन्या होगा. यह कफ और पित्त प्रकृति होती है. कामोत्तेजना से बचें और मानसिक संतुलित रखें. भोगविलास पेट संबंधी रोग बढ़ा सकते हैं. अधिक कामुकता संतानोतपत्ति में कमजोरी हो सकती है. जीवन में उठापटक सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन का अभ्यास करें.
(डिस्क्लेमर : यहां दी गई सभी जानकारियां भारतीय ज्योतिष के सिद्धांतों या अवधारणाओं पर आधारित हैं. India.Com Hindi इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.