
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Kartik Purnima 2023 Date and Rashi Prabhav: कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. इस विशेष दिन पर स्नान, दान करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. बता दें कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा तिथि 27 नवंबर 2023, सोमवार के दिन है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार सभी पवित्र जल स्रोत में वास करते हैं, जिस वजह से इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व बढ़ जाता है. इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशेष संयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका लाभ कुछ राशियों को भी प्राप्त होगा. आइए जानते हैं-
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर दोपहर 03:53 से शुरू होगी और 27 नवंबर दोपहर 02:45 पर समाप्त हो जाएगी. इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का निर्माण हो रहा है, जिसे पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. बता दें कि इस दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य और मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा तिथि बहुत ही शुभ माना जा रहा है. इस दौरान कई कार्यों में सफलता मिलेगी और आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं. जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर होने की संभावनाएं हैं. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान शिव की उपासना जरूर करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न या धन दान अवश्य करें.
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन बन रहे शुभ संयोग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इस दौरान कार्यस्थल पर नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी. साथ ही उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, जिससे पदोन्नति के भी योग प्रबल योग बन रहे हैं. काम में आ रही अड़चने भी दूर हो सकती हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है. सलाह दी जाती है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन नहाते समय पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और भगवान शिव की उपासना जरूर करें.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा तिथि फलदाई साबित होगी. इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाएं हैं. साथ ही आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन में सुखद समय आने वाला है और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई सफलताएं मिलेंगी, पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. सलाह दी जाती है कि आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गर्म कपड़े का दान जरूर करें.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाॐ पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.