By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Libra Yearly Horoscope 2024: तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, वार्षिक राशिफल से जानिए
Tula Varshik Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने वाला है और यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि तुला राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है?
Libra Yearly Horoscope 2024: साल 2024 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं. बता दें कि यह साल ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. राशिफल से अनुसार, यह साल तुला राशि के जातकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. नए साल में तुला राशि के जातकों को कई बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि तुला राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
तुला वार्षिक राशिफल 2024 (Tula Varshik Rashifal 2024)
तुला राशि भचक्र की सातवीं राशि है और यह वायु तत्व की राशि बताई गयी है. साल 2024 तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल और शुभ रहेगा. देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2024 के अंत तक सातवें भाव में रहने से आपको ढेरों शुभ अवसर और लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन मई से नवंबर 2024 तक सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.
वर्ष 2024 में राहु और केतु का गोचर भी करियर के लिए शुभ संकेत और अधिक लाभ के संकेत दे रहा है. साल 2024 नए अवसरों को लेकर आ रहा है इससे आपको लाभ मिलेगा. इस साल आपके जीवन में धन का प्रवाह जबरदस्त रहने वाला है जिससे आप धन संचित करने में सफल भी रहेंगे. शनि और बृहस्पति पूरे वर्ष आप पर कृपा करने वाले हैं वर्ष 2024 आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित होगा.
वर्ष 2024 के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष करियर के संबंध में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं और इससे आपको संतुष्टि मिलेगी. जून 2024 से नवंबर 2024 तक की अवधि में शनि वक्री रहेंगे और शनि की यह चाल आपके लिए अनुकूल नहीं साबित होगी. इस अवधि में आपको अपनी संतान के विकास के बारे में चिंता सता सकती है.
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें और निर्धन लोगों को अन्न, वस्त्र आदि दान करें
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Also Read:
-
June 2024 Lucky Zodiac: इन राशियों को जून माह में मिलेगा भाग्य का साथ, होगी कार्य और व्यवसाय में वृद्धि
-
Surya Gochar 2024: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों को रहना होगा आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सतर्क
-
May 2024 Lucky Zodiac Sign: इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा मई महीना, आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Libra Yearly Horoscope 2024
- horoscope 2024 Libra Yearly
- Libra Yearly Career Horoscope 2024
- Libra Yearly Health Horoscope 2024
- libra yearly horoscope
- Libra Yearly Horoscope 2024 in Hindi
- Libra Yearly Love Horoscope 2024
- Rashifal 2024
- Tula Varshik rashifal
- Tula Varshik rashifal 2024
- Tula Varshik Rashifal 2024 in hindi
- varshik rashifal 2024
- yearly horoscope 2024
- वार्षिक राशिफल