Mangal Shani Yuti 2024 In Kumbh Rashi These Zodiac Sign Will Get Benefit In Career And Business
Mangal Shani Yuti 2024: 30 साल के लंबे अंतराल के बाद एक साथ आए मंगल और शनि, इन राशियों को मिलेगा लाभ
Mangal Shani Yuti 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में पहले से शनि विराजमान हैं, ऐसे में सभी राशियों पर मंगल और शनि की युति का प्रभाव पड़ेगा.
Mangal Shani Yuti 2024 in Kumbh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रह युति भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है. बता दें कि ग्रहों की सेनापति मंगल 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में न्याय देवता शनि देव पहले से विराजमान हैं. ऐसे में कुंभ राशि में मंगल और शनि की युति का निर्माण हो रहा है. कुंभ राशि में इन दोनों ग्रहों की युति का यह संयोग 30 वर्षों के बाद बन रहा है. ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, मंगल और शनि युति से तीन राशि ऐसे हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो सकता है. आइए जानते हैं-
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को मंगल और शनि की युति से लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका लाभ भविष्य में प्राप्त होगा. इसके साथ भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा. आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं और कार्य व व्यवसायिक क्षेत्र में धन लाभ के संयोग बन रहे हैं. व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन समय के साथ सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को शनि और मंगल की युति से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा, साथ ही संतान सुख के योग भी बना रहे हैं. जो लोग नौकरी परिवर्तन या नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. छात्रों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान विदेश में पढ़ाई के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी इस दौरान दूर होगी. साथ ही विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी होगी. व्यापार क्षेत्र में लाभ के संकेत मिल रहे हैं और इस समय किए गए निवेश से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि में मंगल और शनि की युति का निर्माण हुआ है. ऐसे में शनि देव की मूल राशि, कुंभ राशि को लाभ प्राप्त हो सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं और जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी लाभ मिल सकता है. व्यापार क्षेत्र में धन लाभ के संकेत कर रहे हैं. इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होंगे. व्यापार क्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है और आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकती है, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी. यह अवधि में प्रतिद्वंदियों को मात देने में सक्षम होंगे.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.