Pisces Yearly Horoscope 2024: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024, वार्षिक राशिफल से जानिए

Meen Varshik Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने वाला है और यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि मीन राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है?

Published date india.com Published: December 30, 2023 11:04 AM IST
Pisces Yearly Horoscope 2024: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024, वार्षिक राशिफल से जानिए

Pisces Yearly Horoscope 2024: वर्ष 2024 शुरू होने जा रहा है. आने वाला साल सभी के लिए आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से विशेष रहने वाला है. राशिफल में बताया गया है कि नए साल में सभी राशियों के जीवन में कई नए और महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि मीन राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.

मीन वार्षिक राशिफल 2024 (Meen Varshik Rashifal 2024)

मीन राशि भचक्र की 12वीं राशि है और यह जल तत्व को दर्शाती है. सम्पूर्ण वर्ष 2024 में शनिदेव राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे और यह स्थिति साढ़ेसाती के शुरुआती चरण को दर्शाती है यानि कि आपकी शनि की साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है. देवगुरु मई 2024 से तीसरे भाव में भ्रमण करेंगे, जिसके चलते आपके जीवन में धन का प्रवाह अच्छा नहीं रहेगा. साथ ही आपके खर्चे भी बहुत ज्यादा होंगे और आप इन्हें संभाल नहीं पाएंगे. सारा साल राहु प्रथम भाव में और केतु सप्तम भाव में रहने से आपके रिश्तो में कुछ परेशानियों बढ़ने लगेगी. साथ ही इस दौरान आपके स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष से जुड़ी भी कुछ परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं.

मीन राशि के कुछ लोगों को नौकरी से संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं और इन्हीं परिस्थितियों के चलते नौकरी के नए अवसर हाथ से छूट सकते है. मीन राशि के कुछ लोग मौजूदा नौकरी के अवसरों को भी अपने हाथ से जाता देखने वाले हैं. अप्रैल से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जैसे आंखों की समस्या पैरों में दर्द, इत्यादि आपको परेशान कर सकता है. कुल मिलाकर देखें तो क्योंकि शनि की साढ़ेसाती आपके लिए प्रारंभ हो गई है

राशि पर राहु और सप्तम भाव में केतु होने से वर्ष 2024 आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है. मई 2024 के बाद कई लोगों को नौकरी के संबंध में ट्रांसफर देखना पड़ सकता है. इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा साथ ही इस पर काम करने की आवश्यकता भी होगी. जून 2024 से नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री रहेंगे. इस दौरान आपको नौकरी सेहत व्यापार और अपने परिवार की ओर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा वरना मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

उपाय- पीपल और केले के पेड़ की सेवा करें. माथे पर हल्दी या केसर का तिलक करें. नारायण उपासना करें

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.