Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat: इस शुभ मुहूर्त में की जाएगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए समय और इसका महत्व

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा की जाएगी. इस दिन विशेष योग का निर्माण हो रहा है.

Published date india.com Updated: January 22, 2024 9:05 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Time: इस शुभ मुहूर्त में की जाएगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए समय और इसका महत्व

Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha Muhurat: 22 जनवरी का दिन अयोध्या समेत देश और दुनिया के सभी राम भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की जाएगी. 22 जनवरी (Ramlala Pran Pratishtha Date) का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. देशभर के सभी मठ-मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में भी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की जाएगी. इस विशेष दिन पर कई शुभ संयोग बना रहे हैं, जिनका न केवल ज्योतिष अपितु आध्यात्मिक महत्व भी अधिक है. आइए जानते हैं, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त और शुभ योग.

रामलला प्राण प्रतिष्ठा शुभ समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में प्रभु श्री राम का अवतरण हुआ था. इसलिए 22 जनवरी के दिन पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त में ही अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. काशी के विद्वान ज्योतिषाचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:29 से दोपहर 12:30 के बीच की जाएगी. 84 सेकंड के सूक्ष्म कल में ही प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान को पूरा किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे.

प्राण प्रतिष्ठा शुभ योग

पंचांग में बताया गया है कि पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 07:41 तक रहेगी और इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही इस विशेष दिन पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से दोपहर 12:43 तक रहेगा. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निर्धारित किए गए शुभ समय को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह समय सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों से मुक्त रहेगा.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.