Sagittarius Yearly Horoscope 2024: वार्षिक राशिफल से जानिए, धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024?

Dhanu Varshik Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने वाला है और यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि धनु राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है?

Published date india.com Published: December 27, 2023 1:46 PM IST
Sagittarius Yearly Horoscope 2024: वार्षिक राशिफल से जानिए, धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024?

Sagittarius Yearly Horoscope 2024: साल 2024 ज्योतिष व आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. जैसे-जैसे नया साल निकट आ रहा है, सभी के मन में नए साल के संदर्भ में कई प्रश्न उठ रहे हैं. बता दें कि राशिफल में बताया गया है कि आने वाला साल सभी राशियों के लिए कई बदलाव लेकर आएगा. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि धनु राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024)

धनु राशि भचक्र की नौवीं राशि है और इसे अग्नि तत्व की राशि माना गया है. वर्ष 2024 के अनुसार, नए साल में अप्रैल के महीने के अंत तक आपको शुभ परिणाम मिलने वाले हैं क्योंकि इस दौरान बृहस्पति आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको करियर, आर्थिक पक्ष, और भाग्य के संदर्भ में ढेरों शुभ अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं.

विशेषतौर पर राहु-केतु भी इस वर्ष आपको शुभ परिणाम देंगे क्योंकि यह आपके चौथे और दसवें भाव में स्थित हैं. 2024 में सम्पूर्ण वर्ष शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में स्थित रहेंगे जो आपके करियर में विकास को बढ़ाने वाला कार्य करेंगे. लेकिन आपको अपने कर्म पर ध्यान रखना होगा.

साल 2024 में धनु राशि के कुछ लोगों को विदेश में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. यह अवसर आपके लिए प्रगतिशील साबित होंगे. इसके अलावा इस वर्ष आपके जीवन में धन का प्रवाह सुचारू रूप से चलने वाला है. धनु राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें वर्ष 2024 बहुत लाभ प्रदान करने साथ ही व्यापार को विकसित करने का अवसर भी देगा.

2024 में कुछ लोग करियर और पढ़ाई के संबंध में विदेश जा सकते हैं. इस तरह के अवसर आपके जीवन में संतुष्टि भी देंगे और आपके करियर को नई दिशा भी देंगे. इसके साथ अच्छी मात्रा में धन अर्जित करने की स्थिति भी बनेगी. जून में शनि वक्री होने से कुछ समय अवधि आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होगी. इस दौरान आपके जीवन में आराम और परिवार में खुशियों की कमी देखने को मिल सकती है.

उपाय- सप्ताह में एक बार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को पीली या मीठी वस्तु दान करें

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.