Surya Gochar 2024 In Vrishabh Rashi These Zodiac Sign Have To Take Care Of Health And Finance
Surya Gochar 2024: जल्द ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशियों को रहना होगा आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सतर्क
Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों के राजा के रूप में जाना जाता है. बता दें कि 15 मई के दिन सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को इस दौरान रहना होगा सतर्क.
Surya Gochar 2024 in Vrishabh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. बता दें कि एक माह के अंतराल पर सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मई के दिन सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. वृषभ राशि शुक्र की राशि है और इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसाय क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन-किन राशियों को रहना होगा सावधान.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव मिल सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संकेत मिल रहे हैं. इस अवधि में पदोन्नति के लिए कुछ समय और इतंजार करना पड़ सकता है. साथ ही उच्च अधिकारीयों से संबंध भी बिगड़ सकते हैं. सलाह दी जाती है कि वाद-विवाद से दूर रहें और क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है. इस अवधि में स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें और इससे जुड़ी परेशानियों को अनदेखा न करें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सूर्य गोचर से मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे. किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है. साथ ही इस दौरान तनाव भी महसूस कर सकते हैं. आर्थिक क्षेत्र में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है. व्यापार क्षेत्र में भी इच्छा अनुरूप फल न मिलने से मन अशांत रह सकता है, इसके लिए नई रणनीति अपनाने की जरूरत है. स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहें और परेशानी को अनदेखा न करें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को सूर्य गोचर के दौरान आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. गलत निर्णय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. इसलिए बेफिजूल के खर्चों से बचें और इस अवधि में बड़ी धन राशि निवेश न करें. इससे नुकसान होने का डर है. स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. पेट से संबंधित परेशानी को अनदेखा न करें, इससे समस्या बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार रखें अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.