Vastu Dosh Lakshan And Upay Know Vastu Dosh Reason And Effect Also Know Astro Remedies
Vastu Dosh Lakshan: क्या आपके घर में तो नहीं है वास्तु दोष? जानिए इसके लक्षण और उपाय
Vastu Dosh ka Upay: ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष पर विशेष ध्यान रखा गया है. बता दें कि वास्तु दोष के कारण घर-परिवार में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं, वास्तु दोष के लक्षण और उनसे जुड़े कुक विशेष उपाय.
Vastu Dosh Upay and Lakshan: ज्योतिष विज्ञान में वास्तु का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. ऐसी मान्यताएं हैं की वास्तु का ध्यान रखने से घर में बदलाव और घर का निर्माण करवाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती और कई प्रकार की समस्याएं दूर रहती हैं. बता दें की वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का न पालन करने से जीवन शैली में कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. साथ ही इसके कारण आर्थिक क्षेत्र और स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. किसी कारणवश यदि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो रहा है तो इसके लक्षण आप भी पहचान सकते हैं. आइए जानते हैं, क्या है वास्तु दोष के लक्षण और उनके उपाय?
जानिए क्या है वास्तु दोष के लक्षण (Vastu Dosh ke Lakshan)
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि घर में समय-समय पर आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही है या पैसा आने पर भी जमा नहीं हो पा रहा है तो यह वास्तु दोष का लक्षण हो सकता है.
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि परिवार में एकाएक रोग या अस्वस्थता बढ़ती है तो यह भी वास्तु दोष के लक्षण हो सकते हैं.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
बता दें कि वास्तु दोष के कारण व्यक्ति को मानसिक दुर्बलता का सामना करना पड़ता है. इसके कारण वह अपना संतुलन खो बैठता है. इनमें से एक है अधिक क्रोध आना, नींद ना आना या माइग्रेन की समस्या इत्यादि.
जिन लोगों के घर में वास्तु दोष का प्रभाव पड़ रहा है. उन्हें न केवल व्यक्तिगत जीवन में बल्कि कार्यक्षेत्र में भी असफलताएं प्राप्त होती हैं. वह मेहनत के बावजूद भी सफल नहीं हो पाते हैं.
वास्तु दोष से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय (Vastu Dosh Ke Upay)
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि वास्तु दोष से निवारण प्राप्त करने के लिए वास्तु पूजा या यज्ञ का भी सहारा लिया जा सकता है. ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है और वास्तु दोष के कारण आ रही समस्याएं दूर हो जाती है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे यंत्रों के विषय में भी बताया गया है, जिनका उपयोग करने से वास्तु दोष दूर हो जाती है. इसके साथ धार्मिक विशेषज्ञ बताते हैं कि रुद्राक्ष माला धारण करने से भी वास्तु दोष के कारण आ रही समस्याओं का प्रभाव नहीं पड़ता है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.