Vastu Shastra For Fortune And Good Health Know Some Vastu Tips For Mental And Physical Health
Vastu Shastra: लंबे समय से हैं स्वास्थ्य को लेकर परेशान तो वास्तु शास्त्र के नियमों का जरूर करें पालन
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कई प्रकार की समस्याओं से जुड़े समाधान विस्तार से दिए गए हैं. बता दें कि घर में रखी गई हर छोटी-बड़ी चीज का प्रभाव हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है, जिन्हें वास्तु शास्त्र में दिए गए नियमों के अनुसार ही रहना चाहिए.
Vastu Tips For Good Health: ज्योतिष विज्ञान में वास्तु शास्त्र का भी विशेष महत्व है. बता दें कि वास्तु शास्त्र में बताई गई बातों का ध्यान रखकर घर में बदलाव करने से कई छोटी-बड़ी समस्याएं दूर हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वास्तु शास्त्र में धन, व्यापार, शिक्षा इत्यादि से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं. आज हम इन्हीं में से एक पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए के वास्तु शास्त्र से जुड़े किन नियमों का करना चाहिए पालन?
अच्छे स्वास्थ्य के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का रखें ध्यान
व्यक्ति को हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा में सिर रखकर ही सोना चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा में आपका पैर ना हो, इससे मानसिक तनाव में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर में लगातार नल टपकता रहता है. वहां भी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं और इसका प्रभाव स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. इसलिए लगातार टपकते नल को जल्द से जल्द ठीक कराएं.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले यह सुनिश्चित करें कि घर में बनी सीढ़ी के नीचे कुछ ना रखा हो. ऐसा इसलिए क्योंकि सीढ़ी के नीचे कुछ भी रखने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. साथ ही इससे कई प्रकार की समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं.
घर में यदि बच्चे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जब भी वह अध्ययन करें तो उनका मुख पूर्व या उत्तर की दिशा में हो. इस दिशा में पढ़ाई लिखाई करने से एकाग्रता बनी रहती है और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है. साथ ही भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.