Vastu Upay New Year 2024: नए साल में जरूर करें वास्तु से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय, पारिवारिक और आर्थिक क्षेत्र में होगा लाभ

Vastu Upay 2024: नववर्ष 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं. यह साल सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. नए साल में वास्तु से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा.

Published date india.com Published: December 18, 2023 11:05 AM IST
Vastu Upay New Year 2024: नए साल में जरूर करें वास्तु से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय, पारिवारिक और आर्थिक क्षेत्र में होगा लाभ

New Year 2024 Vastu Upay: जल्द ही नववर्ष 2024 शुरू होने जा रहा है. नए साल में कई ग्रह ग्रहों की स्तिथि में बदलाव आएगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. इसके साथ नववर्ष में कई महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जाएंगे. इसलिए साल 2024 (New Year 2024) अध्यात्म के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. बता दें कि वास्तु शास्त्र में नववर्ष के संदर्भ में कुछ विशेष उपायों को बताया गया है. मान्यता है कि साल शुरू के साथ वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों का पालन करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है और आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलता है. आइए जानते हैं नववर्ष 2024 में किन उपायों से मिलेगा लाभ.

वास्तु शास्त्र से जुड़े इन बातों का रखें ध्यान (Vastu Tips for New Year 2024)

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि घर में टूटा हुआ कांच है तो नए साल शुरू होने से पहले घर से बाहर निकाल दें. टूटे हुए कांच से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और घर में कई समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए नव वर्ष 2024 में घर पर नया कांच लेकर आए.

वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में यदि खराब घड़ी है, तब इस स्थिति में भी खराब घड़ी को घर से बाहर निकाल देना चाहिए. खराब घड़ी के कारण कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं और परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि नए साल में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए घर पर तुलसी, मोर पंख, चांदी, लाफिंग बुद्धा या शंख को. लेकर आना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर यदि भगवान की खंडित मूर्ति है. तब भी ऐसी स्थिति में समस्याओं का बढ़ना तय है. इसलिए ऐसी मूर्ति को किसी तालाब या नदी में प्रवाहित कर दें. घर पर भगवान की नई मूर्ति लेकर आएं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वास्तु शास्त्र में यह बताया जाता है कि घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. इससे आर्थिक संकट और नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है. इसलिए नए साल ऐसे पौधों को घर से निकाल दें और तुलसी के पौधे मनी प्लांट या अन्य भाग्यशाली पौधों को घर पर लेकर आएं. इससे जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं और नया साल सुखद रहेगा.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.