Virgo Yearly Horoscope 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, वार्षिक राशिफल से जानिए

Kanya Varshik Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने वाला है और यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि कन्या राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है?

Published date india.com Published: December 26, 2023 3:13 PM IST
Virgo Yearly Horoscope 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, वार्षिक राशिफल से जानिए

Virgo Yearly Horoscope 2024: वर्ष 2024 जल्द ही शुरू होने वाला है. यह साल आध्यात्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. वार्षिक राशिफल से अनुसार, कन्या राशि के जातकों को नए साल में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि कन्या राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 (Kanya Varshik Rashifal 2024)

कन्या राशि भचक्र की छठी राशि है और इसे पृथ्वी तत्व से संबंधित माना गया है. साल 2024 में कन्या राशि के जातकों को गुरु के अप्रैल तक आठवें भाव में होने से मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे. मई 2024 के बाद गुरु के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. वर्ष 2024 में राहु और केतु के पहले और सातवें भाव में रहने से सारा साल सेहत, नौकरी और कुटुंब का विशेष ध्यान रखना होगा, वरना नुकसान की संभावना अधिक होगी.

2024 में शनि सारा साल छठे भाव में रहने वाला है और आपके लिए शनि की यह स्थिति अनुकूल रहेगी. विशेष तौर पर आजीविका में लाभ होगा. देवगुरु बृहस्पति ग्रह 1 मई 2024 से नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसके परिणाम से आपको अपने रिश्तों में मधुरता और जीवन में आत्मविश्वास की प्राप्त होगी. जून 2024 से अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, मुख्यतौर पर नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे और यह अवसर आपको संतुष्टि प्रदान करेगा.

वर्ष 2024 में जनवरी से मई तक छठे भाव में शनि की उपस्थिति आपको करियर में शुभ परिणाम देगी, लेकिन शनि के वक्री होने पर आपको ध्यान रखना होगा. राहु और केतु की स्थिति आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ अशांति और सामंजस्य की कमी करेगी. इस वर्ष आपको कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए. जून से नवंबर तक शनि की यह स्थिति आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होगी. इस दौरान आपको करियर में परेशानियां उठानी पड़ सकती है.

उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें तथा जीव, जंतु और पक्षियों की सेवा करें

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.