By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Weekly Horoscope 22 July to 28 July 2024: साप्ताहिक राशिफल से जानिए किन राशियों को आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ?
Saptahik Rashifal 22 July to 28 July 2024: साप्ताहिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 के राशिफल की. आइए जानें कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?
Weekly Horoscope 22 July to 28 July 2024: साप्ताहिक राशिफल के इस भाग में हम बात करेंगे 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 के राशिफल की. राशिफल में बताया गया है कि यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा. वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए, जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना और क्या है आपके सितारों की चाल?
साप्ताहिक राशिफल 22 जुलाई से 28 जुलाई 2024 (Weekly Horoscope 22 July to 28 July 2024 in Hindi)
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल):
स सप्ताह मेष राशि के जातकों की शुरुआत खर्च तथा दौड़ भाग के साथ हो सकती है. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको नए कार्य मिल सकते हैं. हफ्ते के मध्य भाग में आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे. छात्र वर्ग के लिए हफ़्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है. हफ्ते के अंतिम भाग में वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिजनों के साथ मनमुटाव संभव है. आर्थिक लाभ आपको प्राप्त हो सकता है.
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई):
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरूआती भाग में अच्छे धन लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं. छात्र वर्ग को इस हफ्ते अपने कार्यो में अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे. संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. हफ्ते के मध्य में आपकी यात्रा का योग बन सकता है तथा यह यात्रा व्यापारिक भी हो सकती है. वैवाहिक जीवन में इस हफते स्तिथि आपके पक्ष में बनी रहेगी. अहंकार तथा नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह रहेगी.
मिथुन (21 मई – 20 जून):
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं. इस हफ्ते अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको अच्छा मिलेगा. धन लाभ को लेकर यह हफ्ता आपको अच्छा लाभ दे सकता है. इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि के योग रहेंगे. इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा. हफ्ते के अंतिम भाग में कोई तनाव आपको परेशान कर सकता है. आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है. यात्रा में कष्ट मिल सकता है.
कर्क (21 जून – 22 जुलाई):
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा. इस हफ्ते आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं. नौकरी कर रहे जातकों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं. नयी जॉब को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है. धन का लाभ आपको मिल सकता है किन्तु उसके लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है. छात्र वर्ग का मन भटक सकता है. सेहत ठीक ठाक बनी रहेगी.
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त):
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है. कामकाज को लेकर इस हफ्ते थोड़ी बहुत दिक्कतें बनी रह सकती है, किन्तु भाग्य आपकी मदद करेगा. इस हफ्ते आपके क्रोध तथा अहंकार में वृद्धि हो सकती है, अतः संयम से काम लें. इस हफ्ते आपका बड़बोलापन कोई समस्या न उत्पन्न करे, इसका ध्यान रखें. घरेलु सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे. खर्च में वृद्धि हो सकती है.
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर):
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार से अच्छा लाभ मिलने का योग रहेगा. इस हफ्ते आपकी व्यापारिक साझेदारी और मजबूत होगी. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा. सेहत के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा किन्तु हफ्ते के मध्य भाग में सेहत का थोड़ा ध्यान रखें. इस हफ्ते अपने आप में ही सोच विचार करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है, अतः इससे बचें. खर्च पर नियंत्रण रखें.
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर):
इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है. इस हफ्ते आपका कोई पुराना काम आपको लाभ दे सकता है. कामकाज को लेकर स्तिथि सामान्य बनी रहेगी. छात्र वर्ग को कुछ चिंता बनी रह सकती है. इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा. इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि के योग रहेंगे. व्यापारिक वर्ग को लाभ मिल सकता है. क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें.
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर):
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. धन से जुड़े मामलों में यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ देने के संकेत दे रहा है. इस हफ्ते आपको लेखन तथा बैंकिंग के कार्यों से भी लाभ मिल सकता है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा. इस हफ्ते किसी व्यापारिक डील को लेकर कुछ असमंजस बना रह सकता है. जीवनसाथी के साथ बहसबाज़ी में न पड़ें. कुछ व्यर्थ का खर्च हो सकता है.
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर):
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं. इस हफ्ते आपको व्यापार तथा नौकरी में तरक्की मिल सकती है. आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं. इस हफ्ते आपके जीवनसाथी को कामकाजी क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है. हफ्ते का मध्य भाग धन का लाभ दे सकता है. सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते पारिवारिक मसलों में अपनी राय देने से बचें. इस हफ्ते भाग्य पक्ष कुछ कमजोर बना रह सकता है.
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी):
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता आर्थिक उन्नत्ति देने वाला बना रहेगा. इस हफ्ते काम काज को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा. व्यापरिक वर्ग के जातकों के लिए हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें, विशेषकर संतान के साथ. सेहत का ध्यान रखें, अधिक दौड़ भाग कष्ट दे सकती है.
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी):
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्तिथि मजबूत हो सकती है. इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे. नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देगा. मित्र तथा भाई से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. इस हफ्ते क्रोध से बचना आपके लिए हितकर रहेगा. हफ्ते का अंतिम भाग सेहत तथा काम काज को लेकर कुछ समस्या दे सकता है.
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च):
इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ मिलने के योग रहेंगे. इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बनेंगे. आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है. इस हफ्ते आलस्य से दूर रहना आपके लिए फायेदमंद हो सकता है. धन का लाभ आपको मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Also Read:
-
Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: सोमवार को महादेव की कृपा से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के साथ होगा धन लाभ!
-
Panchak 2026: आज से 14 मई तक सावधान! लग गया है 'रोग पंचक', सेहत पर भारी पड़ सकती है एक छोटी सी चूक
-
Numerology: सुपरमॉम होती हैं इस मूलांक की महिलाएं, बच्चों की परवरिश में नहीं छोड़तीं कोई कसर!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें