
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
Yearly Horoscope 2024 All Zodiac Signs: नव वर्ष 2024 शुरू होने जा रहा है. यह साल सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय वाला है. बता दें कि इस साल में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा. इस दौरान कुछ राशियों को पारिवारिक, आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आइए, एस्ट्रो गुरु पंडित शिरोमणि सचिन से जानें कि सभी राशियों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है और क्या है आपके सितारों की चाल? राशिफल मून शाइन यानी कुंडली पर आधारित है.
मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला साल 2024 मिला-जुला परिणामों वाला रहने वाला है. इस साल स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलेगा. साथ ही धन लाभ और धन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं. मेष राशि के जातकों को नए साल में स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. कार्य क्षेत्र में जातकों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, साथ ही कैरियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.
वार्षिक राशिफल के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा. इस साल आकस्मिक धन लाभ और आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं. लेकिन आमदनी के क्षेत्र में कुछ समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मन चिंतित रह सकता है. कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2024 आर्थिक, कैरियर और स्वास्थ्य के मामले में मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. साल के पहले भाग में धन हानि या कार्य क्षेत्र में नुकसान हो सकता है. इसलिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. इसके साथ पारिवारिक क्षेत्र में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. वर्ष 2024 में विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है.
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 पिछले साल की तुलना में अच्छे परिणाम वाला रहेगा. इस दौरान जीवन में कई प्रकार की सफलताएं मिलेंगी. साथ ही लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं. जातकों को स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है. सलाह दी जाती है कि व्यावसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. वहीं साल के दूसरे भाग में आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के संकेत मिल रहे हैं.
सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाला साल मिला-जुला रहने वाला है. साल के पहले भाग में सिंह राशि के जातकों को कई प्रकार की सफलताएं मिलेंगी. साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. इस दौरान अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा. कार्य क्षेत्र में जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. इस दौरान पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. पारिवारिक क्षेत्र में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यावसायिक क्षेत्र में जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.
कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2024 मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. इस दौरान स्वास्थ्य और कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. इसके साथ नए साल में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. साथ ही आजीविका में लाभ मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं, जिससे कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सलाह दी जाती है कि नए साल में कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
तुला राशि के जातकों के लिए साल 2024 शुभ साबित होगा. इस दौरान कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. साथ ही आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं. यह पूरा साल तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा. जो लोग विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, उन्हें भी इस साल सफलता मिल सकती है. लेकिन संतान पक्ष से कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं.
वृश्चिक राशि के जातकों को वर्ष 2024 में कई नए बदलाव दिखाई देंगे. इस दौरान कार्य क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. लेकिन जातकों को कड़ी मेहनत करनी होगी. नए साल में कई बड़ी चुनौतियां आएंगी, जिनका निपटान सूझबूझ से करने की सलाह दी जाती है. नए साल में वृश्चिक राशि के जातकों को आत्मविश्वास में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जिसका प्रभाव कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा. परिवार में सुख-समृद्धि आएगी. साथ ही पैतृक संपत्ति में भी लाभ मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. इस साल कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका प्रभाव भविष्य पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा.
धनु राशि के जातकों के लिए नया साल 2024 मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. इस दौरान साल के पहले भाग में जातकों को आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. पूरे साल कार्य क्षेत्र में सफलता और विकास के नए अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे जातकों को लाभ मिलेगा. व्यापार क्षेत्र में भी नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी. जो लोग विदेश जाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी इस साल सफलता मिल सकती है.
मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 अच्छा साबित हो सकता है. इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. साथ ही भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. यह साल व्यापार के लिए भी अनुकूल साबित होगा. लेकिन नए साल में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी.
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. नए साल के पहले भाग में जातकों को आजीविका में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कुंभ राशि के जातकों को साल के दूसरे भाग में आर्थिक क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. साथ ही आमदनी में भी कुछ बाधाएं आएंगी. इसलिए आर्थिक क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतें. सलाह दी जाती है कि इस साल के अंत में किसी को भी पैसा उधार ना दें.
मीन राशि के जातकों के लिए साल 2024 चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस साल शनि की साढ़ेसाती प्रभाव पड़ेगा, जिससे जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं. आर्थिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. कार्य क्षेत्र में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. मीन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह इस साल ऐसा कोई निर्णय न लें, जिससे भविष्य में नुकसान हो सकता है. जातकों को पारिवारिक जीवन में भी विशेष सावधानी बरतनी होगी.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.