By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Hero ने लाॅन्च की 200cc सेगमेंट में सस्ती बाइक, जानें कीमत
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई Xtreme 200R बाइक को फाइनली लॉन्च कर दी है
नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई Xtreme 200R बाइक को फाइनली लॉन्च कर दी है. 200 सीसी सेग्मेंट में इसे किफायती बाइक बताया जा रहा है. इसकी कीमत भी सामने आ गई है. Xtreme 200R की गुवाहाटी में एक्स-शोरूम कीमत 88,000 रुपये रखी गई है. इस कीमत का खुलासा कंपनी की आॅफिशल वेबसाइट पर भी कर दिया गया है. अभी इस बाइक की कीमत का खुलासा उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए नहीं हुआ है.
Xtreme 200R के फीचर्स
बात करें इस बाइक के फीचर्स की तो इसमें 200cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. ये इंजन 18.4bhp का पावर और 17Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी के दावे के मुताबिक इस बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटे है. ये बाइक 0 से 60 प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में महज 4.6 सेकंड का समय लेगी.
इस बाइक में LED DRLs, LED से लैस टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. बाइक को तैयार करते वक्त इसकी परफॉर्मेंस और ब्रेकिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. Xtreme 200R के फ्रंट पार्ट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर सेक्शन में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. साथ ही इस बाइक के दोनों व्हील्ज पर कंपनी ने डिस्क ब्रेक के अलावा ABS भी दिया है. ग्राहकों को ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें