एथर एनर्जी ने भारत में लॉन्च की Ather Rizta, 1.10 लाख रूपये है इसकी शुरुआती कीमत

एथर एनर्जी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta को भारत में लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है.

Published date india.com Published: April 6, 2024 3:37 PM IST
एथर एनर्जी ने भारत में लॉन्च की Ather Rizta, 1.10 लाख रूपये है इसकी शुरुआती कीमत

Ather Rizta Feature and Price: भारतीय बाजार में एथर एनर्जी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Rizta को लॉन्च कर दिया है. Ather ने इस मॉडल को दो वर्जन और तीन वेरिएंट्स में निकाला है. कंपनी ने इसमें एडवांस्ड कनेक्टिविटी कंपैटिबिलिटी देते हुए स्किड कंट्रोल और डैशबोर्ड पर व्हाट्सएप इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी दिए हैं. एथर की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपए (एक्स शोरूम प्राइस) रखी गई है.

इसके साथ एथर ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में फॉल-सेफ मेकैनिज्म, इमरजेंसी स्टॉप सिगनल्स और थेफ्ट एंड टो डिटेक्शन जैसे, फीचर्स भी शामिल किए हैं. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाकि मॉडल्स से अलग काफी आकर्षक लुक दिया गया है और साथ ही इसमें एलइडी लाइटिंग, TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन कंपैटिबिलिटी, जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

Ather Rizta परफॉरमेंस

एथर रिज्टा की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो बैटरी साइज आते हैं. एथर रिज्टा S वेरिएंट में 2.9kWh का बैट्री पैक दिया गया है, जो 105 किलोमीटर रेंज प्राप्त करने की क्षमता रखता है. वहीं एथर रिज्टा Z वेरिएंट में 3.7kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो इसकी रेंज को बढ़ाता है और इसे 125 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है. कंपनी ग्राहकों को बैटरी पर 5 साल की वॉरेंटी देगी.

क्या है Ather Rizta कि भारतीय बाजार में कीमत?

एथर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, Ather Rizta S की कीमत भारतीय 1.10 लाख रूपये (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है. वहीं Z वेरिएंट की कीमत 1.25 लाख रूपये (एक्स-शोरूम प्राइस) है, जिसमें 2.9kWh का बैटरी पैक मिलता है. बात करें Ather Rizta के टॉप वर्जन की तो इसकी कीमत 1.45 लाख रूपये (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई, जिसमें 3.7KWh का बैटरी पैक दिया गया है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.