बजाज सीटी 100, प्लैटीना के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च, कीमत 41,997 रुपये से शुरू

बजाज सीटी 100 ES एलॉय वर्जन की कीमत 41,997 रुपये और बजाज प्लैटीना ES स्पोक वर्जन की कीमत 42,650 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Published date india.com Published: August 1, 2017 11:21 AM IST
Bajaj CT 100, Platina launched in two new variants; Price starts at INR 41,997 | बजाज सीटी 100, प्लैटीना के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च, कीमत 41,997 रुपये से शुरू

बजाज ऑटो ने अपनी एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल रेंज के दो नए वेरिएंट्स को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है. ये दो मोटरसाइकिल हैं, बजाज सीटी 100 और बजाज प्लैटीना. इन दो बाइक्स के दो नए वेरिएंट्स को उतारा गया है. बजाज सीटी 100 के इलेक्ट्रिक स्टार्ट एलॉय वर्जन और बजाज प्लैटीना के सेल्फ स्टार्ट स्पोक व्हील वर्जन को लॉन्च किया गया है.

बजाज सीटी 100 ES एलॉय वर्जन की कीमत 41,997 रुपये और बजाज प्लैटीना ES स्पोक वर्जन की कीमत 42,650 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इन दो वेरिएंट्स के लॉन्च के साथ ही अब बाज़ार में इन दोनों बाइक्स के चार वेरिएंट्स उपलब्ध हैं.

Bajaj Platina

बजाज सीटी 100 में 99.2 सीसी , सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जिसे 4-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है. ये इंजन 8.1 बीएचपी का पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक का वजन 108 किलोग्राम है और इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया गया है. बाइक में 110mm ड्रम ब्रेक लगाया गया है.

वहीं, बजाज प्लैटीना में 102 सीसी इंजन लगा है जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है. ये इंजन 8 बीएचपी का पावर और 8.6Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक में कंवेंशनल टेलीस्कोपिक अपफ्रंट और स्प्रिग इन स्प्रिंग ट्विन शॉक अब्जॉर्बर लगाया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.