बजाज क्यूट इस साल के अंत तक हो सकती है भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस व्हीकल की लंबाई 2752mm, चौड़ाई 1312mm, ऊंचाई 1652mm और व्हीलबेस 1925mm है. इस गाड़ी में 4 लोग बैठ सकते हैं.

Published date india.com Updated: August 2, 2017 10:26 AM IST
Bajaj Qute Car India Launch Likely by End 2017; Price, Engine & Specifications | बजाज क्यूट इस साल के अंत तक हो सकती है भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन

देश की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी बजाज ऑटो जल्द ही 4-व्हीलर स्पेस में कदम रखने जा रही है. कंपनी बहुत जल्द अपनी छोटी कार भारतीय बाज़ार में पेश करेगी. ये एक क्वाड्रिसाइकिल होगी जिसे बजाज क्यूट नाम दिया गया है. बजाज क्यूट पर ‘रोड सेफ्टी’ को लेकर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं जिसकी वजह से इसके लॉन्च में देरी हो रही है. लेकिन, खबरों के मुताबिक बजाज क्यूट को इस साल के अंत तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया जाएगा. बजाज क्यूट की अनुमानित कीमत 1.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है.

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में हमें बजाज क्यूट को लॉन्च करने की परमिशन मिल जाएगी. हमारी संबंधित लोगों से बातचीत लगातार जारी है.’ बजाज क्यूट को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. बजाज क्यूट को यूरोप, एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में पसंद किया गया है.

Bajaj Qute

बजाज क्यूट में 216.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड, वाटर-कूल्ड, डिजिटल स्पार्क इग्निशन, 4-वॉल्व पेट्रोल इंजन लगा है जो 13 बीएचपी का पावर और 20Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन को 5-स्पीड सिक्वेंशियल गियरबॉक्स से लैस किया गया है. बजाज क्यूट की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इस व्हीकल की लंबाई 2752mm, चौड़ाई 1312mm, ऊंचाई 1652mm और व्हीलबेस 1925mm है. इस गाड़ी में 4 लोग बैठ सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.