Hero और Bajaj के बाइक, स्कूटर को 5 हजार रुपये में ले जाएं घर, जानें क्या है डील

5 हजार रुपये में बाइक तो 6 हजार रुपये में घर ले जाएं स्कूटर

Updated: June 19, 2018, 9:49 AM IST

नई दिल्ली: अपनी सेल को बढ़ाने के लिए समय-समय पर बाइक और कार निर्माता कंपनियां खास ऑफर लॉन्च करते रहते हैं. Hero और Bajaj भी ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे ही ऑफर पेश कर रहा है. हम आपको बताएंगे कि कौन से स्कूटर और बाइक पर क्या ऑफर चल रहा है, जिससे आप सस्ती कीमत पर स्कूटर और बाइक घर ले जा सकेंगे.

बजाज डिस्कवर: बजाज ऑटो भी अपने ग्राहकों के लिए कम डाउन पेमेंट का ऑफर लेकर आई है. कंपनी ने डिस्कवर 110 और 125 पर ये ऑफर्स पेश किये हैं. सिर्फ 5,555 की डाउन पेमेंट देकर आप डिस्कवर 110 और डिस्कवर125 को घर ले जा सकते हैं और बाकी पेमेंट आप EMI में दे सकते हैं. कीमत की बात करें तो डिस्कवर 110 की कीमत 51,174 रुपये है जबकि डिस्कवर 125 की कीमत 54,669 रुपये है. यह ऑफर सिर्फ 30 जून तक ही लागू है.

6000 रुपये में घर ले जाइये स्कूटर

हीरो मेस्ट्रो: बाइक के अलावा स्कूटर पर भी कम डाउन पेमेंट का ऑफर मिल रहा है. हीरो मोटोकॉर्प अपने मेस्ट्रो स्कूटर पर 6000 रुपये की कम डाउन पेमेंट का ऑफर लेकर आये हैं और बाकी की पेमेंट आसान EMI में चुका सकते हैं. इसके अलावा इस स्कूटर पर 2,300 तक के फायदे भी मिल रहे हैं. लेकिन याद रहे ये सभी ऑफर्स केवल कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ही हैं. मेस्ट्रो पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है.

टीवीएस स्पोर्ट : अगर आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं यह समय एक दम अच्छा है, TVS अपनी 100cc बाइक Sport पर 5000 रुपये की डाउन पेमेंट का ऑफर दे रही है, साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी जीरो कर दी गई है. इस बाइक की कीमत 39000 रुपये से शुरू होती है. इस बाइक पर 5 साल की वारंटी कंपनी की तरफ से दी जा रही है. एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.