Honda, suzuki सहित इन कारों पर मिल रहा 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं या पुरानी कार को एक्सचेंस करने का मन बना रह हैं, तो यह काम 31 मार्च से पहले कर लें.

Published date india.com Updated: March 13, 2018 8:30 AM IST
Best new car discounts this month | Honda, suzuki सहित इन कारों पर मिल रहा 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं या पुरानी कार को एक्सचेंस करने का मन बना रह हैं, तो यह काम 31 मार्च से पहले कर लें. क्योंकि देश की बड़ी कार कंपनियों ने कुछ खास ऑफर्स लॉन्च किर दिए हैं, जिनपर आपको 1 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही कंपनियां कारों पर मुफ्त इंश्योरेंस भी दे रही हैं. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, होंडा, फोर्ड, महिंद्रा और हुंडई के ऑफर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Hyundai ने दमदार फीचर्स के साथ पेश की Grand i10, इन कारों की कर देगी छुट्टी

मारुति की इन गाड़ियों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 पर 60 हजार रुपये से अधिक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 30 हजार रुपये का एक्सचेंज अमाउंट भी शामिल होगा. वहीं ऑल्टो के10 पर 70 हजार रुपये, वैगन आर पर 110, 000 रुपये, सेलेरियो पर 95 हजार रुपये, सियाज पर 85 हजार रुपये, इगनिस पर 80 हजार रुपये, Ertiga पर 50 हजार रुपये और डिजायर पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें एक्सचेंज का प्राइस भी सम्मलित है.

CAR

हुंडई की गाड़ियों पर डिस्काउंट

अगर बात करें हुंडई की तो ग्रांड i10 पर सबसे ज्यादा 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ इस पर 25,000 रुपए का एक्सचेंज भी दिया जा रहा है.

HUNDAI DISCOUNT

होंडा की कारों पर छूट

बात करें होंडा की तो इसकी अधिकतर कारों के साथ इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा है. इसके अलावा सबसे ज्यादा डिस्काउंट होंडा CRV पर दिया जा रहा है.

honda Discount

महिंद्रा की कारों पर डिस्काउंट

महिंद्रा की बात करें तो महिंद्रा की कारों पर 55,000 रुपए तक का ऑफर है. TUV 300 पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर है.

mahindra 1

टाटा की इन गाड़ियों पर मिलेगा फ्री इन्श्योरेंस

टाटा मोटर्स भी अपनी गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट और कुछ फ्री इंश्योरेंस दे रहा है. जिन गाड़ियों के मॉडल पर फ्री इन्श्योरेंस मिल रहा है उनमें टियागो, टिगोर, हेक्सा और नेक्सॉन शामिल हैं. वहीं बोल्ट पर 55 हजार और जेस्ट पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट/एक्सचेंज मिल रहा है.

tata

फॉक्सवैगन की गाड़ियों पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट

फॉक्सवैगन अपने कुछ चुनिंदा मॉडल पर 40 हजार रुपये तक की छूट दे रहा है. जहां पोलो पर 40 हजार रुपये की छूट है, वहीं पोलो और वेंटो पर 30 हजार और 40 हजार की छूट मिल रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.