
Shantanoo Mishra
नमस्कार, मैं शांतनू मिश्र, India.Com हिंदी में सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मेरे पास डिजिटल मीडिया में लगभग 04 वर्षों का अनुभव है. इससे पहले, मैं दैनिक जागरण (डिजिटल), ... और पढ़ें
BMW CE 04 Launch Date: 24 जुलाई को BMW की इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने जा रही है, जिसका नाम है BMW CE 04 है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 2022 में भारत में पेश किया था और अब इसे लॉन्च करने का फैसला लिया है. अभी कंपनी द्वारा इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ कुछ खास बातें और इसके फीचर्स.
BMW CE 04 में कंपनी ने 15 KW परमानेंट मैग्नेटिक लिक्विड-कूल्ड सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दिया है, जो 41 bhp की पावर और 61 Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कंपनी का दावा है कि कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 50 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.6s में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 120 kmph है. साथ ही ये एक बार चार्ज करने पर 130 km की दूरी तय कर सकती है.
BMW ने इस बाइक को बहुत ही स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि इसमें डिस्क ब्रेक और एबीएस मिलते हैं. साथ ही इस बाइक में कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ-साथ 10.25 इंच का टीएफटी डिस्पले भी दिया गया है. इसके साथ इसमें तीन राइट मोड- इको, रेन और रोड मोड दिए गए हैं. इस में डिस्क ब्रेक और ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. फिलहाल कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को नहीं बताया गया हैलेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 10 लख रुपए (एक्स शोरूम प्राइस) हो सकती है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.