Bmw Mini Cooper S And Coutryman Electric Launched In India Know Its Featurs Price And Performance
भारत में लॉन्च हुई Mini Cooper S और Countryman इलेक्ट्रिक, जानिए इनके फीचर और कीमत
BMW के स्वामित्व वाली ब्रिटिश ब्रांड मिनी ने भारतीय बाजार में Mini Cooper S हैचबैक और Countryman इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है. जानिए इन दोनों गाड़ियों की कीमत और फीचर.
Mini Cooper S and Countryman Electric Launch: BMW के स्वामित्व वाली ब्रिटिश ब्रांड मिनी ने भारतीय बाजार में Mini Cooper S हैचबैक और Countryman इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने कूपर एस की शुरुआती कीमत ₹44.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी है, वहीं कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक की कीमत ₹54.90 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. दोनों ही मॉडल को स्लीक डिजाइन दिया गया है.
Mini Cooper S
2024 Cooper S फोर्थ जनरेशन मॉडल है और भारत में केवल 3 डोर वेरिएंट में ही उपलब्ध है. इस गाड़ी के डिजाइन की बात करें तो इसमें बड़े ऑक्टागोनल फ्रंट ग्रिल दिए गए हैं, साथ टेल टेल लाइट्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. इंटीरियर में 9.4 इंच का गोल OLED टचस्क्रीन दिया गया है, जो Samsung के सहयोग से विकसित लेटेस्ट एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है.
Mini Cooper S के परफॉरमेंस की बात करें, तो इसमें 2.0 L का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 204 hp और 300 Nm है. साथ ही इसमें 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन सिस्टम मिलता है. Mini का दावा है कि ये गाड़ी 0 से 100 प्रतिघंटे की रफ्तार मात्र 6.6 सेकंड में पकड़ लेती है.
Mini Countryman Electric
मिनी अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट Countryman Electric का एयरोडायनामिक रखा है. डिजाइन रखा है. साथ ही इसमें 66.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इस गाड़ी की रेंज फुल चार्ज पर 462 km है और डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी को केवल 29 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकता है. भारतीय वर्जन में सिंगल फ्रंट व्हील ड्राइव ई-मोटर दिया गया है जो 204 PS की पावर पैदा कर सकता है. वहीं अंतराष्ट्रीय मॉडल में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.