कार में सामान छोड़ने की आदत बदलें
आजकल कार सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. कई लोग जल्दीबाजी या सुविधा के कारण अपना सामान कार में ही छोड़ देते हैं. लेकिन धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इससे कई सामान खराब हो सकते हैं या सुरक्षा का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए कुछ चीजों को कार में लंबे समय तक रखना सही नहीं माना जाता. आइए जानते हैं किन चीजों को कार में नहीं छोड़ना चाहिए.





