Citroen Basalt Suv Coupe All Variant Price List Is Out Also Know Its Feature
Citroen Basalt SUV के सभी वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट आई सामने
Citroen ने अपने नए सेगमेंट Basalt SUV कूपे के सभी वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा कर दिया है. बता दें कि इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
सिट्रोन इंडिया ने अपने नए सेगमेंट Citroen Basalt SUV के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा कर दिया है. बता दें सिट्रोन की पहली कूपे SUV कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और टॉप वेरिएंट की कीमत 13.62 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है. कंपनी का दावा है कि ये देश कि सबसे सस्ती कूपे SUV गाड़ी है और इस गाड़ी में 6 वेरिएंट उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं सभी वेरिएंट्स की कीमत और फीचर.
Citroen Basalt SUV प्राइस लिस्ट
सिट्रोन Basalt SUV में 2 इंजन ऑप्शन- 1.2 L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.2 L (NA) पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है. NA इंजन ऑप्शन में 5 स्पीड गियरबॉक्स और टर्बो पेट्रोल के साथ 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है. Citroen SUV के शुरुआती वेरिएंट को Basalt You के नाम से जाना जाता है, जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स – शोरूम प्राइस) है.
इसके साथ Basalt Plus की कीमत 9.99 लाख रुपए और प्लस टर्बो पेट्रोल की कीमत 12.79 लाख रुपए रखी गई है. इसके साथ मैन्युअल टॉप वेरिएंट में मैक्स टर्बो पेट्रोल की कीमत 12.28 लाख रुपए और और ऑटोमैटिक वर्जन में मैक्स टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.62 लाख रुपए रखी गई है. यह सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं.
Citroen Basalt SUV फीचर
सिट्रोन के पहले Basalt SUV कूपे में इलेक्ट्रिक फोल्डिंग मिरर, रेयर AC वेंट्स, कीलेस एंट्री, 10.2 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो से सपोर्टेड है. साथ ही इसमें 7 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. सेफ्टी की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिलहोल्ड और टायर प्रेशर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 15 वाट का वायरलेस स्मार्टफोन चार्ज भी दिया गया है. बता दें कि इस गाड़ी में कूल सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ या ADAS फीचर नहीं मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.